एसआईआर को लेकर चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी कर रही हैं ममता बनर्जी, विपक्षी पार्टियों को साथ लाने की कोशिश

Date:

नई दिल्ली। एसआईआर को लेकर शुरू से केंद्र सरकार पर हमलावर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी अब मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं। सूत्रों के अनुसार इसके लिए तमाम विपक्षी दलों से भी संपर्क में हैं. वह कोशिश कर रही है कि जल्द ही सभी विपक्षी पार्टियों के बीच इस मसले पर एक राय बन जाए।

यह घोषणा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और चुनाव आयोग के तीन टॉप अधिकारियों के बीच चुनाव आयोग के दिल्ली ऑफिस में हुई कहासुनी के एक दिन बाद हुई है। तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने पत्रकारों से कहा कि ज्ञानेश कुमार का वोटर लिस्ट साफ करने का तरीकागलतथा ?हम चीफ इलेक्शन कमिश्नर पर महाभियोग चलाने पर विचार कर रहे हैं क्योंकि जिस तरह से वह एसआईआर को कंडक्ट कर रहे हैं, वह गलत है और देश के हर नागरिक के वोटिंग अधिकारों पर असर डालता है।

कल्याण बनर्जी ने यह टिप्पणी सोमवार को नई दिल्ली में ईसीआई मुख्यालय में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सीईसी ज्ञानेश कुमार के बीच हुई बैठक के बाद आई हैं। मुख्यमंत्री ने चर्चा से बाहर निकलते हुए सीईसी पर अहंकार, अपमान और केंद्र में सत्ताधारी भाजपा के प्रति पक्षपात का आरोप लगाया था। ममता बनर्जी ने दावा किया कि बैठक में धमकियां दी गईं और असहयोगी रवैया अपनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के कारण लाखों नाम गलत तरीके से हटा दिए गए हैं। मंगलवार को ममता बनर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग तृणमूल विधायकों वाली विधानसभा सीटों से वोटरों के नाम हटाने के लिए सेलेक्टिव तरीके से एसआईआर का इस्तेमाल कर रहा है। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन चुनाव आयोग की इस एक्ससाइज पर सवाल उठाए।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related