अपने पहले ही चुनाव में प्रियंका ने तोड़ा भाई राहुल का रिकॉर्ड, वायनाड से चार लाख वोटों से दर्ज की जीत

Date:

वायनाड। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज कर कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजनीति में कदम रख लिया है। अपने पहले ही चुनाव में उन्होंने भाई राहुल गांधी की जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रियंका ने 410931 लाख वोट से जीत हासिल है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को 622338 वोट मिले हैं। यहां दूसरे नंबर पर माकपा के सत्यन मोकेरी रहे, जिन्हें 211407 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार नाव्या हरिदास तीसरे स्थान पर रहीं। उन्हें 109939 वोट मिले हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने 3,64,422 के अंतर से वायनाड में जीत हासिल की थी।

अपनी जीत पर प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि आपने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि समय के साथ, आपको वास्तव में यह महसूस हो कि यह जीत आपकी जीत है। जिस शख्स को आपने अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है, वह आपकी उम्मीदों और सपनों को समझता है। वह आपके लिए लड़ता है। मैं संसद में आपकी आवाज बनने के लिए उत्सुक हूं।

भाई के छोड़ने से खाली हुई थी सीट

वायनाड सीट राहुल गांधी के छोड़ने के बाद खाली हुई थी। कांग्रेस ने जब प्रियंका को यहां से लड़ाने का फैसला किया तभी राजनीतिक जानकार कहने लगे थे कि यहां से बड़ी जीत मिलेगी। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने ऐसा ही दावा किया था। राहुल गांधी ने 2019 में वायनाड से जीत दर्ज कर अपनी लोकसभा सदस्यता बरकरार रखी थी। हालांकि अमेठी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2024 में उन्होंने रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों से चुनाव लड़ा और दोनों में जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने रायबरेली को अपनी सीट के रूप में चुना।

पूरे परिवार ने झोंक दी थी ताकत

प्रियंका गांधी के प्रचार अभियान में पूरे गांधी परिवार ने ताकत झोंक दी थी। राहुल गांधी, उनकी मां सोनिया गांधी के अलावा प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी मैदान संभाल रखा था। राहुल गांधी ने वायनाड को देश का सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थल बनाने का वादा किया। उन्होंने ये भी आश्वासन दिया कि था कि वे वायनाड के लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी की जीत पर राहुल ने एक्स पर लिखा- मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है क्योंकि वायनाड में मेरे परिवार ने प्रियंका पर भरोसा जताया है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिंद महासागर पर एकजुटता का आह्वान: संकट के बीच जयशंकर का सहयोग पर जोर

एस जयशंकर ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े वैश्विक तनाव...

हवा में संकट, लखनऊ में राहत: ईंधन कम होने पर विमान की आपात लैंडिंग

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह उस...