महाराष्ट्र की बुरी हार से बौखलाई उद्धव ठाकरे की शिवसेना, सामना में जमकर निकाली भड़ास, कहा-बेईमानी से जीती भाजपा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। महाराष्ट्र में बुरी तरह हार के बाद शिवसेना यूबीटी ने अपने अखबार सामना में जमकर भड़ास निकाली है। सामना में इसे बेईमानी की जीत और अदानी राष्ट्र की साजिश बताया है। शिवसेना ने भाजपा के बंटेंगे तो कटेंगे जैसे नारों पर भी निशाना साधा है। शिवसेना ने कहा कि यह चुनाव परिणाम विचलित करने वाला है।

शिवसेना ने लिखा है कि विधानसभा के नतीजे आ गए हैं, लेकिन ये जनमत यानी जनादेश नहीं है। महायुति को 231 सीटें मिल सकती हैं, इस पर कौन विश्वास करेगा? बेईमान शिंदे गुट 57 और नाजुक अजीत पवार गुट ने 41 सीटें जीत लीं हैं। राज्य की सरकार के खिलाफ प्रचंड असंतोष उबल रहा था। महाराष्ट्र की जनता भाजपा और उसके द्वारा पोषित गद्दारों के खिलाफ धधक रही थी। जब महाराष्ट्र की जनता सभी बेईमानों को गाड़ने का संकल्प लेकर मतदान करती है, लेकिन एक झटके में सभी बेईमान जीत जाते हैं। बेईमानों की जय–जयकार करते हुए विजय जुलूस निकलते हैं तो यह महाराष्ट्र की स्वाभिमानी छवि पर आघात है। यह नतीजा स्वीकार करने लायक नहीं।

अडाणी के मामले पर भाजपा को घेरना

सामना में शिवसेना ने गौतम अडाणी के मामले को लेकर सरकार पर भाजपा पर हमला किया है। शिवसेना ने कहा है कि इस जीत के पीछे अडाणी राष्ट्र की भयानक साजिश है। दो दिन पहले अमेरिका में अडाणी की गिरफ्तारी का वारंट जारी होता है। इसके बाद पूरी भाजपा अडानी के भ्रष्टाचार के पुश्त पनाही में खड़ी हो जाती है। जिस अडाणी की जेब में मुंबई समेत महाराष्ट्र की सार्वजनिक संपत्ति को डालने की साजिश मोदी–शाह–फडणवीस–शिंदे रचते हैं, उसी अडाणी को प्रतिष्ठा दिलाने के लिए महाराष्ट्र का संपूर्ण परिणाम किया गया। आज महाराष्ट्र खत्म हो गया इसलिए राष्ट्र भी खत्म हो गया। महाराष्ट्र की छाती पर अडानी राष्ट्र खड़ा होता दिख रहा है। यह जीत सच नहीं है!

महाराष्ट्र के उद्योग गुजरात ले गए

शिवसेना ने लिखा है कि कर्ज तले डूबे महाराष्ट्र के किसान आत्महत्या कर रहे हैं। प्याज, टमाटर, दूध सड़क पर फेंकना पड़ रहा है। महाराष्ट्र के उद्योगों को गुजरात ले जाए जाने से राज्य के युवा बेरोजगार हो गए हैं। बेरोजगारी की वजह से किसानों के बच्चों की शादी नहीं हो पाती। फिर भी, क्या कोई विश्वास कर सकता है कि इस सरकार के प्रति प्रेम की ऐसी लहर उठी और उसमें एक बदनाम, असंवैधानिक सरकार दोबारा जीत गई। जिस महाराष्ट्र में चार महीने पहले महाराष्ट्र ने लोकसभा में मोदी के बहुमत को रोकने का पुरुषार्थ दिखाया था, उसी महाराष्ट्र में अगले चार महीने में विधानसभा का यह नतीजा ।

भाजपा ने जहरीले नारों से किया प्रचार

शिवसेना ने भाजपा के नारों पर भी वार किया है। सामना में कहा गया है कि महाराष्ट्र की धरती पर बंटेंगे तो कटेंगे जैसे जहरीले प्रचार अभियान बेशर्मी से चलाए गए। चुनाव आयोग ने कोई आपत्ति नहीं उठाई। पैसों की बारिश की गई। अब अगर पैसे के दम पर चुनाव लड़ना और जीतना है तो लोकतंत्र को ताला ही जड़ देना होगा। केवल अडानी की पार्टी ही चुनाव लड़ सकेगी। आम आदमी के बहुमूल्य मत को पैसे के वजन पर तौला गया और अब उसी के अनुरूप जीत की गूंज सुनाई देने लगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स। मुंबई से भाग रहे आरोपियों को ट्रेन में पकड़ा गया।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, ASI गिरफ्तार

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न की घटना में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 अक्टूबर को केस दर्ज किया।

नेहा बोरा दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची, दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस पर दायर की याचिका

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने नोटिस को रद्द करने और रोक लगाने की मांग की है।

MP खाद टोकन 2026: कटौती कब और कैसे होगी, जानिए पूरी प्रक्रिया

MP खाद टोकन 2026 प्रक्रिया में खाद कटौती कब और कैसे होगी, इसकी पूरी जानकारी। किसान अब ऑनलाइन टोकन से खाद प्राप्त कर सकेंगे।