विश्व में मनी लॉड्रिंग, टेरर फंडिंग और साइबर क्राइम से लड़ने के लिए इंदौर में बन रही रणनीति, यूरेशियन ग्रुप की बैठक शुरू

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। आज पूरा विश्व मनी लॉड्रिंग, टेरर फंडिंग और साइबर क्राइम जैसे आर्थिक अपराधों से परेशान है। इससे निपटने के लिए इंदौर में यूरेशियन ग्रुप (ईएजी) की बैठक में रणनीति तैयार की जाएगी। इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आज से ईएजी की बैठक शुरू हो गई है।

भरतीय दल के एचओडी विवेक अग्रवाल ने बैठक के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि यह यूरेशियन ग्रुप की 41वीं बैठक है, जो 29 नवंबर तक इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में चलेगी। पहले दिन आतंकवादियों द्वारा धन जुटाने के लिए उपयोग किए जाने वाले साधनों और संगठन और उनके बीच धन स्थानांतरित करने में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न तरीकों पर चर्चा की जाएगी। आज वेलकम सेशन हुआ है। इसमें हमारे जनप्रतिनिधियों ने इंदौर शहर और हमारे विकास मॉडल के बारे में बताया। ईएजी के चेयरमेन और सदस्यों ने इंदौर की मेहमानवाजी की प्रशंसा की है।

👉 यह भी पढ़ें:

एफएटीएफ ने भारत को विश्व में बेहतर बताया

विवेक अग्रवाल ने बताया कि फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने हाल ही में अपने इवेलुएशन में मनी लॉड्रिंग तथा टेरर फंडिंग के मामले में भारत को विश्व में सबसे अच्छी रेटिंग दी है। एफएटीएफ ने माना कि इन दोनों क्षेत्रों में भारत की कानूनी व्यवस्था अच्छे परिणाम प्राप्त कर रही है। इस इवेलुएशन को काफी गंभीरता से किया जाता है। इसमें विभिन्न देशों के प्रतिनिधि और फाइनेंशियल क्षेत्र के लोग शामिल होते हैं। इसमें देश की फाइनेंशियल सिक्योरिटी के सिस्टम का इवेलुएशन किया जाता है। ईएजी के मेंबर्स ने इसकी सराहना की है।

चर्चाओं के आधार पर तय होंगे उपाय

विवेक अग्रवाल ने बताया कि बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि मनी लॉड्रिंग और टेरर फाइनेसिंग किस तरह से काम करता है। इसे रोकने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं। साइबर क्राइम के विश्व भर के कसों पर चर्चा होगी। जो हमारे नए फाइनेंशियल प्रोडक्ट में उसमें कहां-कहां से किस तरह क्राइम हो सकती है और इसे कैसे रोका जाए, इस पर चर्चा की जाएगी। अंत में इन चर्चाओं को अपने कानून व्यवस्था में लागू करने की रणनीति बनाई जाएगी। अपनी एजेंसियों को कैसे मजबूत करना है इस पर चर्चा होगी।

आखिरी दिन ईएजी का मुख्य सेशन

पांच दिनी बैठक में प्रत्येक दिन प्रतिनिधि मनी लांड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। 26 नवंबर को ईएजी के चेयरमैन सभी के साथ बैठक करेंगे। वहीं 27 नवंबर को शाम चार बजे प्रतिनिधियों के लिए मांडू भ्रमण की व्यवस्था की गई है। 29 नवंबर को 41वीं ईएजी प्लानेरी बैठक का प्रमुख सेशन होगा और इसमें बैठक में निकले निष्कर्ष का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स। मुंबई से भाग रहे आरोपियों को ट्रेन में पकड़ा गया।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, ASI गिरफ्तार

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न की घटना में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 अक्टूबर को केस दर्ज किया।

नेहा बोरा दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची, दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस पर दायर की याचिका

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने नोटिस को रद्द करने और रोक लगाने की मांग की है।

MP खाद टोकन 2026: कटौती कब और कैसे होगी, जानिए पूरी प्रक्रिया

MP खाद टोकन 2026 प्रक्रिया में खाद कटौती कब और कैसे होगी, इसकी पूरी जानकारी। किसान अब ऑनलाइन टोकन से खाद प्राप्त कर सकेंगे।