इस बार यशवंत क्लब चुनाव में अध्यक्ष और सचिव पद के लिए तीन-तीन दावेदार, अब टीम बनाने की तैयारी में जुटे सदस्य

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। यशवंत क्लब के चुनाव के लिए मैदान सज चुका है। क्लब के संविधान के अनुसार इस बार वर्तमान अध्यक्ष टोनी सचदेवा और सचिव संजय गोरानी चुनाव नहीं लड़ सकते, लेकिन उन्होंने अपनी टीम तैयार कर ली है। दूसरी तरफ पम्मी छाबड़ा की टीम भी तैयार है और एक तीसरी टीम भी इस बार मैदान में नजर आने वाली है।

बताया जाता है कि टोनी सचदेवा और संजय गोरानी ने इस बार अध्यक्ष पद के लिए जीतू जैन और सचिव पद के लिए विजय कस्तूरी को मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। दूसरी तरफ पूर्व अध्यक्ष पम्मी छाबड़ा ने अपने साथ सचिव पद के लिए संतोष मिश्रा को लगभग राजी कर लिया है। एक तीसरी टीम के रूप में अध्यक्ष पद के लिए अजय बागड़िया और सचिव के लिए अतुल शेठ ने अभी से मैदान संभाल लिया है। बताया जाता है कि उन्होंने कैंपेनिंग भी शुरू कर दिया है।

👉 यह भी पढ़ें:

अब टीमें बनाने में जुटे अध्यक्ष पद के दावेदार

अध्यक्ष और सचिव पद की स्थिति लगभग क्लियर है। अब अध्यक्ष पद के दावेदार अपनी पैनल बनाने की तैयारी में जुटे हैं। अब देखना यह है कि कौन मजबूत पैनल बना पाता है। इसके लिए मान-मनौव्वल से लेकर शाम-दाम-दंड-भेद की नीति भी चल रही है। जाहिर है जिसने मजबूत टीम बना ली, उसकी जीत लगभग तय हो जाती है।

अभी वॉट्सएप पर चल रहा मैसेज वार

पिछले कुछ समय से यशवंत क्लब चुनाव को लेकर वॉट्सएप पर मैसेज वार चल रहा है। पूर्व अध्यक्ष पम्मी छाबड़ा और वर्तमान सचिव संजय गोरानी के बीच मैसेज के माध्यम से चले आरोप-प्रत्यारोपों ने चुनाव का माहौल गर्मा दिया है। यशवंत क्लब के संविधान के अनुसार दो बार लगातार पद पर रहा सदस्य एक ब्रेक के बाद ही चुनाव लड़ सकता है। चूंकि अध्यक्ष टोनी सचदेवा और सचिव संजय गोरानी लगातार दो बार पद पर रह चुके हैं, इसलिए वे चुनाव नहीं लड़ सकते। इसके लिए संविधान संशोधनों की चर्चा के बीच पूर्व अध्यक्ष पम्मी छाबड़ा ने उनके खिलाफ मैदान संभाल रखा है। पम्मी छाबड़ा तीसरे कार्यकाल में पात्रता का मुद्दा उठा रहे हैं। उन्होंने अध्यक्ष,सभापति और सभी सदस्यों को एक पत्र लिखकर संविधान का हवाला देकर यह मामला उठाया था। संजय गोरानी की तरफ से इसका जवाब भी दिया गया था। आने वाले दिनों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला और बढ़ने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी, बुजुर्ग को पीटा

सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी की मांग और बुजुर्ग व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा: टेंपो ट्रैवलर नाले में गिरा, 8 की मौत

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा में टेंपो ट्रैवलर नाले में गिर गया। 8 लोगों की मौत और कई घायल। हादसे का कारण चालक की झपकी बताया जा रहा है।

स्वामित्व योजना: निपानिया में 5.5 घंटे में सिर्फ 2 आवेदन जमा हुए

स्वामित्व योजना के तहत निपानिया में 5.5 घंटे में केवल 2 आवेदन आए। भूमि डायवर्टेड होने और पूर्व रजिस्ट्री की वजह से ग्रामीण कम संलग्न।

NHAI ने कहा- इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए, सुधार जारी

इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए गए हैं, NHAI का दावा। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को सड़क की वास्तविक स्थिति जांचने का निर्देश दिया।

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।