मन की बात में पीएम मोदी ने किया मिडिल ईस्ट संकट का जिक्र, कहा- पूरी दुनिया में चल रहा है पेट्रोल-डीजल का संकट

Date:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 29 मार्च को अपने रेडिये कार्यक्रम में मन की बात में मिडिल ईस्ट संकट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल संकट गहरा रहा है। उन्होंने अफवाहों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि गलत जानकारी से राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंच सकता है।

पीएम मोदी ने कहा कि मार्च का यह महीना वैश्विक स्तर पर बेहद घटनापूर्ण रहा है। हम सभी को याद है कि कोविड के कारण दुनिया को लंबे समय तक कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था। हमें उम्मीद थी कि इस संकट से उबरने के बाद दुनिया एक नई शुरुआत के साथ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगी। हालांकि, अलगअलग क्षेत्रों में युद्ध और संघर्ष की स्थितियां लगातार सामने आती रही हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि फिलहाल, हमारे पड़ोस में पिछले एक महीने से एक भीषण युद्ध चल रहा है। लाखों भारतीय परिवारों के रिश्तेदार इन देशों में, खासकर खाड़ी देशों में रहते और काम करते हैं। मैं खाड़ी देशों का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने वहां मौजूद एक करोड़ से ज्यादा भारतीयों को हर तरह की मदद मुहैया कराई है।

दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल का संकट

पीएम मोदी ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर इस संघर्ष के असर पर भी जोर देते हुए कहा कि यह क्षेत्र भारत की ईंधन जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाता है। जिस क्षेत्र में युद्ध चल रहा है, वह हमारी ऊर्जा जरूरतों का एक बड़ा केंद्र है, जिसकी वजह से दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल का संकट पैदा हो रहा है। भारत अपने वैश्विक संबंधों, अलगअलग देशों से मिली मदद और पिछले एक दशक में अपनी बनाई क्षमताओं की बदौलत इन चुनौतियों का डटकर सामना कर रहा है।

नागरिकों से एकजुट रहने की अपील

पीएम मोदी ने नागरिकों से एकजुट रहने और इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आग्रह किया। उन्होंने अफवाहें फैलने के प्रति आगाह करते हुए कहा कि गलत जानकारी से राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंच सकता है और लोगों से अपील की कि वे केवल सरकार की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। पीएम ने कहा कि यह निस्संदेह एक चुनौतीपूर्ण समय है। मैं एक बार फिर नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे एकजुट रहें और इस चुनौती का सामना करें।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

IRCTC Beta version Launced: अब रेल टिकट बुकिंग करना होगा आसान, रेलवे ने कई परिवर्तन किए

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTC ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन आम लोगों के लिए लॉन्च कर दिया है। इस बीटा वर्जन के जरिए अब टिकट बुक करना काफी आसान होगा। इसमें कई बदलाव किए गए हैं।