एकनाथ शिंदे के इस वायरल फोटो पर सचमुच कुछ भी कहने की नहीं है जरूरत, शिवसेना उद्धव गुट ने लिए मजे

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

मुंबई। गुरुवार को महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण हो गया। काफी मान-मनौव्वल के बाद एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली है। इस पर शिवसेना उद्धव गुट शिंदे पर बार-बार निशाना साधने की कोशिश कर रही है। उद्धव ठाकरे गुट के नेता अंबादास दानवे ने फोटो के जरिए अटैक किया है। दानवे ने एक्स पर शपथ ग्रहण समारोह की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि कैप्शन लिखने की जरूरत नहीं है।

शिवसेना यूबीटी नेता अंबादास दानवे ने जो फोटो वायरल किया है उसमें एकनाथ शिंदे शपथ ग्रहण के बाद अभिवादन की मुद्रा में खड़े हैं और गृह मंत्र अमित साह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा उनका अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। अंबादास दानवे विधान परिषद में विपक्ष के नेता हैं। वह शिवसेना में दो फाड़ हो्ने के बाद उद्धव ठाकरे के साथ ही रहे थे। दानवे की इस पोस्ट के बाद कुछ यूजर्स ने एक उनका भी वीडियो शेयर कर दिया है, जिसमें वे संजय राउत के पैंट में लगी धूल को साफ कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम बनने पर नहीं थे सहमत

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत और भाजपा को मिली 132 सीटों के बाद से ही लगने लगा था कि इस बार एकनाथ शिंदे सीएम नहीं रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के समझाने और देवेंद्र फडणवीस के बार-बार मनाने पर शिंदे डिप्टी सीएम बनने को राजी हुए। शिंदे राजी तो हो गए लेकिन लगातार गृह मंत्रालय की जिद पर अड़े हुए हैं जिसे भाजपा ने अभी तक स्वीकार नहीं किया है। जब से महाराष्ट्र में भाजपा के सीएम की बात चलनी शुरू हुई थी तब से शिवसेना उद्धव गुट ने शिंदे पर निशाना साधना शुरू कर दिया था। अब इस फोटो के माध्यम से निशाना साधा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।

इंदौर-पातालपानी के लिए ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू

इंदौर-पातालपानी ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा।

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।