रतलाम के वायरल वीडियो पर बोले पटवारी-भाजपा और संघ ने क्रूरता से धर्म का प्रचार करने की मानसिकता बनवाई

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। रतलाम में रतलाम में तीन बच्चों की पिटाई कर धार्मिक नारे लगवाने के वायरल वीडियो पर इन दिनों जमकर घमासान मचा हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इसके भाजपा और आरएसएस का दोष हैं। इन्होंने क्रूरता से धर्म का प्रचार करने की मानसिकता बनवा दी है।

पटवारी ने कहा कि वीडियो में तीन नाबालिग बच्चों को मार–मार कर कह रहे हैं कि आप जय श्री राम बोलो। भगवान राम का नाम लेने के लिए भगवान ने भी किसी को यह नहीं कहा कि यह जोर–जबरदस्ती से हो, तो फिर यह करवाने वाले हैं कौन? उल्लेखनीय है कि रतलाम में तीन बच्चों की पिटाई का वीडियो 5 दिसंबर को सामने आया था। इसमें 6, 9 और 11 साल के तीन बच्चों के साथ मारपीट की गई थी। आरोपी बच्चों को चप्पल से मारते नजर आ रहा है। उनसे धार्मिक नारे भी लगवाए। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग आरोपी को पकड़ भी लिया था।

विदिशा के भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी पर रेप का केस दर्ज होने के मामले का जिक्र करते हुए पटवारी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। पटवारी ने मीडिया के सामने रेप के आरोपों से घिरे भाजपा नेताओं के नाम गिनाए। उन्होंने कहा कि रेप की घटनाओं में भाजपा के लोग ही क्यों आते हैं? ऐसी घटनाओं में भाजपा अपने नेताओं को बचाने में लग जाती है। पटवारी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर वार करते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश में एक साल पहले कहा था कि हम मोदी की गारंटी देना चाहते हैं। एक भी मोदी गारंटी पूरी नहीं की गई। टोटल झूठ था और शिवराज जी झूठ लेकर दहेज में संसद में चले गए। अब वहां भी झूठ बोल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।