यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश का सरकार पर हमला, कहा- नमस्ते ट्रंप पर हाउडी मोदी भारी पड़ गया और दोस्त, दोस्त न रहा

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि इतनी झप्पियों और फोटोऑप्स का कोई खास नतीजा नहीं निकला। नमस्ते ट्रंप पर हाउडी मोदी भारी पड़ गया और दोस्त, दोस्त रहा।

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि अमेरिकाभारत संयुक्त बयान में कई अहम बातें अब भी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन जो जानकारियां सामने आई हैं। वे भारत के हितों को लेकर चिंता पैदा करती हैं। जयराम रमेश के अनुसार, इस समझौते के बाद भारत अब रूस से तेल आयात नहीं करेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका ने साफ कर दिया है कि यदि भारत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूस से तेल खरीदता है, तो उस पर 25 प्रतिशत का दंडात्मक शुल्क फिर से लगाया जा सकता है। कांग्रेस नेता का कहना है कि यह फैसला भारत की ऊर्जा सुरक्षा और स्वतंत्र विदेश नीति पर दबाव डालने जैसा है।

जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि इस डील के तहत भारतीय किसानों की कीमत पर अमेरिकी किसानों को फायदा पहुंचाया जाएगा। उनके मुताबिक भारत अमेरिकी कृषि उत्पादों के आयात पर शुल्कों में बड़ी कटौती करेगा, जिससे घरेलू किसानों को नुकसान हो सकता है। जयराम रमेश ने इसे कृषि क्षेत्र के लिए एक संवेदनशील मुद्दा बताया। जयराम रमेश का कहना है कि इस समझौते के बाद अमेरिका से भारत का वार्षिक आयात लगभग तीन गुना तक बढ़ सकता है। इससे वस्तुओं के व्यापार में भारत का लंबे समय से बना रहा सरप्लस खत्म हो जाएगा। उन्होंने इसे भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक नकारात्मक संकेत बताया। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि अमेरिका में भारत के आईटी और अन्य सेवा निर्यात को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।

इंदौर-पातालपानी के लिए ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू

इंदौर-पातालपानी ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा।

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले भाजपा और कांग्रेस में चिट्ठियों की जंग।

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े। अस्पतालों में ओपीडी में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में उछाल।

भारतीय सेना का अभ्यास: यमुनानगर में दो जवान लापता, तलाश जारी

यमुनानगर में भारतीय सेना के अभ्यास के दौरान दो जवान लापता हो गए। घटना ने सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।