मध्यप्रदेश में मोहन सरकार के एक साल…आसान नहीं था तूफां से कश्ती को निकाल लाना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश में डॉ.मोहन यादव को सत्ता संभाले एक साल पूरे हो गए हैं। जब अचानक उनका नाम सीएम के पद के लिए आया, तो भाजपा के कई दिग्गज विचलित हो गए थे। लाडली बहना के दम पर बंपर जीत के बाद शिवराज सिंह चौहान को भी फिर से गद्दी की उम्मीद थी। दिल्ली से मध्यप्रदेश वापस आए कई दिग्गज भी उम्मीद से थे। उस समय कहा गया, लोकसभा चुनाव तक यादव वोट में पकड़ बनाने के लिए भाजपा ने यह फैसला लिया है। कई वरिष्ठ नेता कहते रहे कि एक साल भी मोहन यादव नहीं चल पाएंगे, लेकिन उन्हें तब निराशा हाथ लगी जब न केवल सरकार अच्छे से चली बल्कि प्रदेश के विकास की रफ्तार ने भी गति पकड़ ली।

मोहन यादव के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने ही लोगों से निपटने की थी। उन्होंने धीरे-धीरे संगठन पर पकड़ बनानी शुरू की। भाजपा में छाए असंतोष को दूर किया। वैसे विधायकों और नेताओं को पूछना शुरू किया जो उपेक्षित महसूस कर रहे थे। इंदौर जैसी जगह जहां कुछ लोग सत्ता ही नहीं संगठन को भी अपनी बपौती समझने लगे थे, उसे संतुलित किया। जब देखा कि इंदौर में काफी कुछ बिगड़ रहा है, तब जिले का प्रभार भी अपने पास रख लिया। इसका नतीजा यह हुआ कि इंदौर के विकास की बाधाएं भी खुद ब खुद दूर होने लगीं। शहर को कई फ्लाईओवर की सौगात के साथ ही बीआरटीएस हटाने के फैसले में भी एक पल की भी देरी नहीं लगाई।

सत्ता और संगठन पर ऐसे बनाई पकड़

संगठन से निपटने के बाद डॉ.यादव ने सत्ता पर पकड़ बनानी शुरू की। चाहे वह सीएस की नियुक्ति हो या फिर डीजीपी की। ऐसे अफसरों को लाने में सफल रहे जो सीएम के विकास के विजन के साथ कदमताल कर सकें। धीरे-धीरे उन्होंने मंत्रालय को अपने हिसाब से सेट कर लिया। इसके बाद जिलों में भी काम करने वाले ईमानदार अफसरों की तैनाती की जाने लगी। अब स्थिति यह है कि चाहे सत्ता हो या संगठन सीएम के इशारे पर ही काम होने लगे हैं। हां, यह जरूर है कि मत्रिमंडल में कुछ ऐसे सहयोगी जरूर बैठे हैं, जो समय-समय पर अपना रंग दिखाते रहते हैं लेकिन उससे सीएम यादव को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। ऐसे नेताओं की फितरत नई नहीं है और इससे सीएम बखूबी वाकिफ हैं।

लाडली बहना योजना को बचाया और बढ़ाया

जब यादव सत्ता पर काबिज हुए तो यह कहा गया कि अब लाडली बहना योजना बंद हो जाएगी, लेकिन उन्होंने बहनों को पैसा रिलीज करने में एक दिन की भी देरी नहीं होने दी। उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि इससे सरकार पर बोझ बढ़ा है, लेकिन इसके लिए आमदनी बढ़ाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

प्रदेश में निवेश पर लगातार फोकस

सीएम यादव ने निवेश पर फोकस रखते हुए 6 रीजनल इंडस्ट्रियल सम्मिट कराए। इसमें करीब 3 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए। निवेश के लिए वे विदेश भी गए। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को एक करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं बढ़ाने की कोशिश की, इसी का नतीजा है कि अब प्रदेश में 50 मेडिकल कॉलेज होने जा रहे हैं।

सनातन परंपरा को बढ़ाने की कोशिश

सीएम ने समय-समय पर यह बता दिया है कि यह सरकार धर्म को अपने साथ लेकर चलेगी। जन्माष्टमी, गीता जयंती , गोवर्धन पूजा जैसे त्योहार सरकार ने धूमधाम से मनाए। यहां तक कि स्कूलों में भी ऐसे त्योहार मनाने की परंपरा शुरू की। युवाओं के रोजगार की दिशा में भी यह सरकार तेजी से पहल कर रही है। प्रदेश में जल्द ही अलग–अलग विभागों में करीब एक लाख सरकारी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी, तैयारी पूरी हो चुकी हैं।

उज्जैन में ऐतिहासिक सिंहस्थ की तैयारी

2028 में लगने वाले सिंहस्थ को भी उन्होंने चुनौती के रूप में ही लिया है। जिस गति से सिंहस्थ के काम चल रहे हैं, उसको लेकर उन्हें अपने ही दल के कुछ मंत्रियों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा है। सिंहस्थ के लिए होने वाले 19 कार्यों के लिए 5 हजार 882 करोड़ रुपये की मंजूरी दी जा चुकी है। इसके साथ ही सड़कों के लिए अलग से राशि मंजूर की गई है। सिंहस्थ के लिए उज्जैन के साथ ही इंदौर सहित अन्य शहरों के विकास का काम भी शुरू कर दिया गया है।

पूरे देश में मिलने लगी है पहचान

सिसायत की बात करें तो विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद लोकसभा चुनाव हुए। इसमें भाजपा ने सभी 29 सीटों पर कब्जा जमाया। कांग्रेस के देश में सबसे मजबूत गढ़ों में शामिल छिंदवाड़ा सीट पर भी 26 साल बाद जीत दर्ज की। भाजपा संगठन ने हरियाणा, जम्मू-कश्मीर सहित अन्य विधानसभा चुनाव में सीएम मोहन यादव को जिम्मेदारी दी। ताज्जुब की बात यह कि जिस भी सीट पर सीएम यादव प्रचार करने गए, उनमें से अधिकांश पर भाजपा विजयी रही। इससे केंद्रीय स्तर पर संगठन में भी उनकी ताकत बढ़ी है।

आगे की मंजिल को आसान बनाने की कोशिश

निश्चित तौर पर एक साल का यह सफर आसान नहीं था। आगे का भी सफर आसान नहीं है, लेकिन जिस विजन से सीएम यादव चल रहे हैं, इसमें कोई दो राय नहीं कि चाहे कितना भी तूफान आए, मध्यप्रदेश की नैया को वे पार लगा कर ही दम लेंगे। सीएम लगातार मध्यप्रदेश के आगे का सफर आसान करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर, BCCI ने दी सफाई

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर को BCCI ने खारिज किया है। सचिव देवजीत सैकिया ने मैच स्थानांतरण की अफवाहों को निराधार बताया।

दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!

दिल्ली में सरकार ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पत्रकारों, नेताओं और वकीलों को हिरासत में लिया। ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘चलो दिल्ली’ मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी के नेतृत्व में चलो दिल्ली मार्च 12 अक्टूबर को हुआ। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।