आखिर एक मामूली आरटीओ सिपाही कैसे बना करोड़पति, प्रदेश में लंबे समय से भाजपा सरकार, फिर कौन दे रहा था संरक्षण

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। इन दिनों पूरे देश में भोपाल आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की चर्चा है। सौरभ के पास से मिली अकूत संपत्ति से यह साफ जाहिर है कि बिना किसी राजनीतिक सपोर्ट के वह इतना कुछ नहीं कर पाया होगा। कई नामों के खुलासे हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर नामजद आरोप लगाए हैं। भले ही उनके आरोपों को विपक्ष का मान कर कचरे के डिब्बे में डाल दिया जाए, लेकिन यह सवाल तो फिर भी खड़ा रहेगा कि बिना किसी सरकारी सपोर्ट के एक आरक्षक यहां तक कैसे पहुंचा?

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी थी। उस चिट्ठी में उन्होंने सौरभ शर्मा के हिस्सेदारों के नाम बताए हैं। दिग्विजय सिंह ने इस मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी लपेटे में लिया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ की सरकार के दौरान उनका भारी दबाव था कि गोविंद सिंह राजपूत को परिवहन मंत्रालय मिले। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सौरभ शर्मा को सागर निवासी पूर्व परिवहन मंत्री का सीधा संरक्षण प्राप्त था। सौरभ शर्मा पूर्व परिवहन मंत्री के परिवार के सदस्य की तरह बंगले पर बैठता था, जहां वकील साहब के नाम से मशहूर संजय श्रीवास्तव के साथ बैठकर पूरे प्रदेश में परिवहन विभाग के करोड़ों रुपए के लेनदेन का हिसाब किताब रखता था। दिग्विजय सिंह के इस पत्र और बयान के बाद वकील संजय श्रीवास्तव ने शनिवार को उन्हें 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस जारी किया है।

भाजपा विधायक ने कांग्रेस के पूर्व एमएल पर उठाए सवाल

पिछोर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने आरोप लगाया कि सौरभ शर्मा के यहां पर छापे में जो अवैध संपत्ति मिली है, वह पिछोर के पूर्व कांग्रेस विधायक की है। विधायक लोधी ने इस मामले में जांच एजेंसियों से मांग की है कि इस मामले में गहराई से जांच हो कि सौरभ की नियुक्ति परिवहन विभाग में किसने करवाई। लोधी ने आरोप लगाया कि सौरभ का डीएनए टेस्ट होना चाहिए। कांग्रेस के पूर्व विधायक के सौरभ शर्मा की मां से क्या संबंध रहे। इसकी जांच हो।

करीबियों ने ही लोकायुक्त तक पहुंचाया मामला

बताया जा रहा है कि उसकी काली कमाई के खजाने की जानकारी लोकायुक्त को उसके करीबियों ने ही दी थी। जानकारी के अनुसार सौरभ का उसके करीबियों से कारोबार को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद सौरभ कारोबार में उसके करीबियों की अनदेखी करने लगा था। इससे उसके साथ काम करने वालों के नफरत पैदा हो गई। फिर उन्होंने बदला लेने के लिए सौरभ की शिकायत लोकायुक्त से कर दी। यहीं नहीं उन्होंने ही ईडी को भी मेंडोरी गांव में इनोवा कार 52 किलो सोना और करीब 11 करोड़ रुपए रखे होने की सूचना दी।

700 करोड़ की संपत्ति का अंदाजा

सौरभ के पास 700 करोड़ की संपत्ति का अंदाजा लगाया जा रहा है। दुबई में उसका 150 करोड़ रुपए का घर होने की बात भी सामने रही है। सौरभ ने दोस्तों और रिश्तेदारों को अलगअलग बिजनेस सौंप रखे हैं। होटल का संचालन रोहित और शरद करते थे। इसी प्रकार भोपाल के चूनाभट्टी चौराहे पर फगीटो नाम से रेस्टोरेंट का संचालन भी यही दोनों संभाला करते थे। छापों के बाद सौरभ के अधिकांश दोस्त घर और नौकरी से गायब हैं। इसी प्रकार ग्वालियर में रहने वाले उसके रिश्तेदार भी अंडरग्राउंड हो चुके हैं। सौरभ ने पत्नी के नाम से भी काफी संपत्ति ले रखी है।

भाजपा सरकार में कौन दे रहा था संरक्षण

इस मामले में सरकार की चुप्पी भी काफी कुछ कह रही है। हालांकि अब धुआं उठने लगा है और बात दिल्ली तक पहुंच चुकी है। सरकार और भाजपा भले ही कांग्रेस के आरोपों को दरकिनार कर दें, लेकिन लोग तो यही कह रहे कि जब प्रदेश में 2003 से सिर्फ 13 दिसम्बर 2018 से 20 मार्च 2020 तक के कमलनाथ के कार्यकाल को छोड़कर लगातार भाजपा की ही सरकार रही है, तो सौरभ शर्मा कांग्रेस के समर्थन से तो भ्रष्टाचार करने से रहा। ताज्जुब की बात यह है कि सौरभ को इतना बड़ा किसने बनाया कि पूरा परिवहन विभाग उसी के इशारे पर चलने लगा। ट्रांसफर से लेकर परिवहन चौकियों पर नियुक्ति तक भी वही कराता था। ऐसे में इस मामले की गंभीरता से जांच कर पूरे नेटवर्क का सफाया करने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिविना धूपर ने ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में जीते दो खिताब, बढ़ाया इंदौर का गौरव

इंदौर की युवा टेनिस खिलाड़ी दिविना धूपर ने अजमेर में ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-12 और अंडर-14 में खिताब जीते। उनके इस प्रदर्शन से मध्यप्रदेश टेनिस जगत में खुशी है।

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर का पहला खौफनाक लुक जारी

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर का खौफनाक लुक सामने आया है। यह लुक उनकी भूमिका की गंभीरता को दर्शाता है।

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले, हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते दिए

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले हैं। हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा अवधि गणना के मामले में सरकार को 4 हफ्ते का समय दिया है।

देश की राजनीति में भूचाल, राहुल गांधी ने संविधान पर किया बड़ा बयान

राहुल गांधी ने वोट चोरी को संविधान पर हमला बताया और चुनाव आयोग व बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। संविधान पर बड़ा बयान देश की राजनीति में भूचाल लाया।

महाराष्ट्र में सूखे के हालात, उद्धव ठाकरे ने की विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग

महाराष्ट्र में सूखे की गंभीर स्थिति पर उद्धव ठाकरे ने विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने किसानों के लिए कर्ज माफी और पारदर्शिता की भी अपील की।

चौड़ाई कांड के बाद खफा हैं मंत्री विजयवर्गीय, पौधारोपण कार्यक्रम में कहा-मैं इंदौर की मीडिया से बात नहीं करूंगा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिला पार्षद विवाद के बाद मीडिया से दूरी बनाई है। पौधारोपण कार्यक्रम में उन्होंने लिखित भाषण पढ़ा और मीडिया से बात न करने की बात कही।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 1247 अंक टूटा, निफ्टी 23100 के नीचे बंद

शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 1247 अंक टूट गया और निफ्टी 23100 के नीचे बंद हुआ। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और तेल कीमतों में वृद्धि मुख्य कारण रहे।

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया है। यह सुरक्षा कारणों से 25-26 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा।

रतलाम में सूखे का संकट: 35 इंच की जगह सिर्फ 23 इंच बारिश हुई

रतलाम में सूखे का संकट गहराया है क्योंकि इस साल सिर्फ 23 इंच बारिश हुई है। धोलावड़ बांध से सिंचाई के लिए पानी रोक दिया गया है।

राहुल गांधी ने SIR को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना, कहा- संविधान के दुश्मन बेनकाब

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया पर हमला करते हुए इसे संविधान के खिलाफ बताया। उन्होंने 24 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस का ऐलान किया।