अरविंद केजरीवाल ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को फिर लिखी चिट्ठी, कहा-क्या भाजपा के गलत कामों का समर्थन करते हैं?

Date:

नई दिल्ली। आम आदमी के पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल ने आरएसएस चीफ मोहन भागवत को फिर चिट्‌ठी लिखी है। केजरीवाल ने लिखा है कि मीडिया में खबरें हैं कि आरएसएस दिल्ली चुनावों में भाजपा के लिए वोट मांगने जा रहा है। क्या यह सही है? इससे पहले, लोग आपसे यह जानना चाहते हैं कि भाजपा द्वारा की गई गलत कार्रवाइयों का क्या आरएसएस समर्थन करता है?

केजरीवाल ने बुधवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखकर भाजपा पर दिल्ली में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने और पैसे बांटने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आरएसएस प्रमुख को लिखे पत्र में कई सवाल उठाए है। उन्होंने पूछा कि क्या आरएसएस वोट खरीदने के लिए भाजपा नेताओं द्वारा खुलेआम पैसे बांटे जाने और भगवा पार्टी द्वारा बड़े पैमाने पर पूर्वांचली दलित वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाने का समर्थन करता है? पत्र में लिखा है कि आदरणीय मोहन भागवत जी, प्रणाम। मुझे उम्मीद है कि आप स्वस्थ होंगे। मीडिया में खबरें हैं कि आरएसएस दिल्ली चुनावों में भाजपा के लिए वोट मांगने जा रहा है। क्या यह सही है? इससे पहले, लोग आपसे यह जानना चाहते हैं कि भाजपा द्वारा की गई गलत कार्रवाइयों का क्या आरएसएस समर्थन करता है?

केजरीवाल के तीन सवाल-

क्या आरएसएस वोट खरीदने का समर्थन करती है, जैसा कि भाजपा के नेता खुलेआम पैसे बांटकर वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं?

-क्या आरएसएस इस प्रयास को समर्थन करती है जिसमें गरीब, दलित, पूर्वांचली और झुग्गीवासियों के वोटों में कटौती की जा रही है?

क्या आरएसएस को लगता है किभाजपा का यह कदम भारतीय जनतंत्र को कमजोर कर रहा है?

इससे पहले भी लिखा था पत्र

केजरीवाल ने इससे पहले भी संघ प्रमुख मोहन भागवत को एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिटायरमेंट और भाजपा के अन्य मुद्दों पर पांच सवाल उठाए थे

-केजरीवाल ने पूछा था कि क्या पीएम मोदी का ईडीसीबीआइ का दुरुपयोग कर पार्टियां तोड़ना सही है?

जिन्हें भ्रष्टाचारी बताया, उन्हें पीएम मोदी द्वारा भाजपा में शामिल कर लेना कितना उचित?

-जेपी नड्डा के आरएसएस की जरूरत नहीं वाले बयान पर चुप क्यों है आरएसएस?

75 साल के बाद सेवानिवृत्त होने का नियम क्या पीएम मोदी पर लागू होगा?

-आरएसएस के लिए क्या पीएम मोदी का ऐसा व्यवहार देश के लिए ठीक है

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।