बुमराह बने टेस्ट रैंकिंग में सर्वोच्च रेटिंग अंक हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज, आईसीसी ने जारी की सूची

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। साल 2025 का पहला दिन भारत के तेज गेंदबाज बुमराह के नाम रहा। बुधवार को आईसीसी की जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में बुमराह सर्वोच्च रेटिंग हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में 30 विकेट लिए हैं और वह इस सीरीज में सबसे सफल गेंदबाज के तौर पर उभरे हैं।

बुमराह के 907 रेटिंग हैं जो भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में किसी गेंदबाज की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक है। मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट से पहले बुमराह के रेटिंग अंक 904 थे और उन्होंने सर्वोच्च रेटिंग के मामले में पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की बराबरी कर ली थी। 2016 में अश्विन ने सर्वोच्च रेटिंग (904) हासिल की थी, लेकिन अब बुमराह ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान अपने 200 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए थे। मैच के हिसाब से भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वालों में बुमराह दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि, इस लिस्ट की शीर्ष पांच गेंदबाजों में अकेले तेज गेंदबाज हैं। बुमराह ने 44 टेस्ट में ऐसा किया। वहीं, अश्विन 37 टेस्ट मैचों में 200 विकेट पूरे किए थे और वह शीर्ष पर हैं। गेंद के हिसाब से टेस्ट में सबसे तेज 200 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाजों की बात करें तो बुमराह चौथे स्थान पर हैं। बुमराह को 200 विकेट के लिए 8484 गेंदें फेंकनी पड़ीं। पाकिस्तान के वकार यूनिस इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं।

ताजा रैंकिंग में अन्य क्रिकेटरों की स्थिति

बुमराह सर्वोच्च रेटिंग अंक हासिल करने वाले संयुक्त रूप से 17वें गेंदबाज हैं और उन्होंने इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर डेरेक अंडरवुड की बराबरी कर ली है। इस सर्वाकालिक सूची में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सिडनी बर्नस (932) रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि जॉर्ज लोहमैन (931), इमरान खान (922) और मुथैया मुरलीधरन (920) का नंबर आता है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस चौथे टेस्ट मैच में छह विकेट लेने के कारण एक स्थान के सुधार के साथ गेंदबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कमिंस को 15 रेटिंग अंकों का फायदा भी हुआ है। वहीं, टेस्ट ऑलराउंडर की रैंकिंग में भी वह तीसरे स्थान पर आ गए हैं। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को बल्लेबाजों की रैंकिंग में बॉक्सिंग डे टेस्ट में शानदार पारी खेलने का फायदा हुआ है। यशस्वी अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके रेटिंग अंक भी 854 है। वहीं, मेलबर्न में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ने वाले नीतीश कुमार रेड्डी 20 स्थान की छलांग के साथ बल्लेबाजों की रैंकिंग में 53वें स्थान पर आ गए हैं। रवींद्र जडेजा को गेंदबाजों की रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह 10वें स्थान पर खिसक गए हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के झूलते रेस्तरां में आग, 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

कोलकाता के झूलते रेस्तरां में लगी आग से 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। आग की वजह इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट हो सकती है। जांच जारी है।

लखनऊ में अखिलेश यादव बोले- अधिकारी राजनीतिक कार्यकर्ता न बनें, वरना जेल जाएंगे

लखनऊ में अखिलेश यादव ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे अधिकारी राजनीतिक कार्यकर्ता न बनें। उन्होंने शिक्षामित्रों को स्थायी शिक्षक दर्जा देने का भी वादा किया।

प्रतापगढ़ में कांग्रेस बैठक के दौरान टेंट संभालते समय करंट से 2 की मौत, 15 झुलसे

प्रतापगढ़ में कांग्रेस बैठक के दौरान टेंट संभालते समय करंट से 2 लोगों की मौत हुई और 15 झुलसे। तेज हवा से टेंट बिजली तारों को छू गया।

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF ने 1.14 करोड़ की विदेशी करेंसी जब्त की

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF ने 1.14 करोड़ की विदेशी करेंसी जब्त की खबर की पुष्टि नहीं हुई। बेंगलुरु और मुंबई में ऐसे मामले दर्ज हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट ने सौरव-दास से पूछा, ‘परमिशन नहीं थी तो जंतर-मंतर क्यों गए?’

दिल्ली हाईकोर्ट ने सौरव दास और आशुतोष रांका से पूछा कि जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी, तो वे वहां क्यों गए। अदालत ने याचिका वापस लेने को मंजूरी दी।

उन्नाव में बक्सा कांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की सिलबट्टे से कर दी हत्या

उन्नाव में बक्सा कांड में पत्नी और प्रेमी ने पति की सिलबट्टे से हत्या की। शव को बक्से में बंद कर हाईवे पर फेंका गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अहिरवार के ट्रांसफर पर टिप्पणी कर फंसे भाजपा विधायक अजय विश्नोई, जमकर हुए ट्रोल

मध्य प्रदेश में IAS राम प्रकाश अहिरवार का तबादला भोपाल नगर निगम आयुक्त पद पर हुआ। भाजपा विधायक अजय विश्नोई की टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा।

राम गोपाल वर्मा की क्राइम थ्रिलर ‘पुलिस कंपनी’ की रिलीज डेट घोषित

राम गोपाल वर्मा की क्राइम थ्रिलर पुलिस कंपनी की रिलीज डेट का ऐलान। फिल्म 4 जून 2027 को सिनेमाघरों में आएगी। हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में।

CM मोहन यादव ने स्कूल विस्तार का ऐलान, 20000 नई भर्तियों का बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश में स्कूल विस्तार और शिक्षकों की भर्ती के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 20000 नई भर्तियों की योजना घोषित की है। इसका उद्देश्य शिक्षा गुणवत्ता सुधारना है।

SBI के 3,897 ग्राहकों के डेटा लीक, नाम-मोबाइल-पता डार्क वेब पर हुआ एक्सपोज़

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा लीक हुआ है। नाम, मोबाइल नंबर और पता डार्क वेब पर एक्सपोज़ हुआ। बैंक ने जांच और सुरक्षा बढ़ाई है।