बैठक में नाराजगी के बाद अब कमलनाथ ने दी सफाई, हम सब कांग्रेसजन एक हैं, विवाद का कोई प्रश्न नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। एमपी कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की ऑनलाइन बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जाहिर की थी। इसकी खबरें मीडिया में आने के बाद से पार्टी की किरकिरी होने लगी थी। लोगों ने कमलनाथ की कांग्रेस में सक्रियता पर भी सवाल उठाए थे। इसके बाद अब कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सफाई दी है।

कमलनाथ ने एक्स पर लिखा है कि कांग्रेस की मजबूती के लिए और प्रदेश की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए हम सब कांग्रेसजन एक हैं। विवाद का कोई प्रश्न नहीं है। पिछले दिनों हुई प्रदेश की राजनैतिक मामलों की समिति की बैठक को लेकर मीडिया में नाराजगी के जो कयास लगाए जा रहे हैं, वे निराधार हैं।

इधर, कमलनाथ के ट्वीट का रिट्वीट करते हुए काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लिखा– प्रदेशवासियों, मध्य प्रदेश जनसंपर्क अब केवल डॉ. मोहन यादव की सत्ता के कारनामों को छिपाने की नाकाम कोशिश कर रहा है। एमपी भाजपा में मची लूट, सरकारी भ्रष्टाचार और सिर–फुटव्वल से ध्यान भटकाने के लिए यही लोग मीडिया में झूठी खबरें फैलाते हैं। मुख्यमंत्री के मातहत विभाग का पर्दाफाश करने के लिए कमलनाथ जी का बहुत–बहुत आभार।

बैठक में कमलाथ ने कहा था-मुझसे कुछ पूछा नहीं जाता

सोमवार को एमपी कांग्रेस की राजनैतिक मामलों की समिति की वर्चुअल मीटिंग में कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस संगठन से अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने मीटिंग में कहा कि मुझसे कुछ पूछा नहीं जाता। मीटिंग की सूचना भी नहीं दी जाती। कमलनाथ की इस बात का पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने भी समर्थन किया था। जब मीडिया में यह खबरें छपीं तो पार्टी की जमकर किरकिरी हुई। पार्टी के नेताओं तथा लोगों ने यह सवाल उठाए थे कि आखिर कमलनाथ को कांग्रेस की चिन्ता कब से होने लगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।