मोहन कैबिनेट ने गरीब कल्याण मिशन को दी मंजूरी, ग्बोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले विभागों की नीतियों में होगा बदलाव

Date:

भोपाल। मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार की कैबिनेट ने गरीब कल्याण मिशन को मंजूरी दे दी है। मध्य प्रदेश में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अब सरकारी भवनों के लिए भी लागू होगी। इसमें सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही कैबिनेट ने आज प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस बैंड के गठन को मंजूरी दी है। इसके साथ ही ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले सभी विभागों को नीतियों में बदलाव करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि एमपी आने वाले निवेशकों को परेशानी न उठानी पड़े।

गरीब कल्याण मिशन का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति की आय कम से कम राज्य की प्रति व्यक्ति न्यूनतम आय के स्तर तक लाना है। वहीं बहु आयामी गरीबी इंडेक्स आधारित गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम 12 विशिष्ट सूचकांकों में सुधार लाना एवं सभी वर्गों का समान रुप से विकास करना भी इसका उद्देश्य रहेगा। डॉ. मोहन यादव सरकार ने युवा, महिला, किसान गरीबों के उत्थान और विकास के लिए विशेष योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए। इनके लिए सरकार मिशन मोड पर काम करेगी। सरकार ने वर्ष 2024 में यह मिशन शुरू करने का निर्णय लिया था। प्रदेश के गरीबों के लिए आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष ध्यान रहेगा। गरीबी उन्मूलन के लिए विशेष कार्यक्रम संचालित होंगे। गरीबों को छोटे व्यवसाय के लिए कर्ज की विशेष सुविधा दी जा सकती है। सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं प्रारंभ की जा सकती हैं।

सरकारी भवनों में पीएम सूर्य घर योजना

मध्य प्रदेश में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अब सरकारी भवनों के लिए भी लागू होगी। इसमें सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। जिला स्तर पर 20 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता वाले शासकीय भवनों को शामिल करते हुए निविदा के माध्यम से पीपीपी मॉडल पर यह काम किया जाएगा। जो कंपनी यह काम लेगी वह 25 वर्ष तक सोलर रूफटॉप संयंत्र की देखरेख करेगी। मोहन यादव कैबिनेट ने आज प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस बैंड के गठन को मंजूरी दी है। इसके साथ ही डायल 100 सेवा के दूसरे चरण (अप्रैल 2025 से सितंबर 2030) के संचालन के लिए 1565 करोड़ रुपये की डीपीआर को मंजूरी दी गई है। साथ ही 2023 में बने तीन नए जिलों में विभागीय सेटअप और नए पदों को मंजूरी दी गई।

निवेश बढ़ाने के लिए नीतियों में बदलाव

आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में इन्वेस्टर्स की सुविधा के लिए सभी विभागों को नीतियों में आवश्यक परिवर्तन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्सर ऐसा होता है कि निवेशक एमओयू कर लेते हैं और बाद में चप्पलजूते घिसते रहते हैं। इसलिए सभी विभागों की जिम्मेदारी है कि जीआईएस से पहले अपनी नीतियों में आवश्यक बदलाव कर लें ताकि निवेशक को परेशान होना पड़े। मुख्यमंत्री यादव 27 जनवरी से 1 फरवरी तक जापान की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वे निवेश बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। इंग्लैंड और जर्मनी के साथ जापान भी जीआईएस 2025 में पार्टनर होगा।

24 जनवरी को महेश्वर में होगी कैबिनेट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैबिनेट की बैठक से पहले कहा कि महारानी अहिल्या माता की 300वीं जयंती वर्ष के सम्मान में मंत्रिपरिषद की अगली बैठक 24 जनवरी को महेश्वर में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। खिलाड़ियों के हालिया चयन और टीम इंडिया के लिए प्रमुख टूर्नामेंट और खिताब जीतने के बाद बीसीसीआई ने अजीत अगरकर पर फिर से भरोसा दिखाया। अजीत अगरकर को वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष पद पर जून 2027 तक बरकरार रखा गया है। उन्हें पिछले कुछ वर्षों में प्रमुख टूर्नामेंटों में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए चुना गया है, जहां भारत ने खिताब जीते और विश्व की नंबर 1 क्रिकेट टीम बनी। अगरकर के नेतृत्व में और खिलाड़ियों के सही चयन के दम पर भारत ने 2023 से मार्च 2026 तक कई प्रमुख टूर्नामेंट जीते। भारत ने आईसीसी के 4 प्रमुख टूर्नामेंटों के फाइनल में जगह बनाई और उनमें से 3 जीते। सबसे बड़ी सफलता टी20 विश्व कप 2026 और चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार जीत थी। अगरकर खुद भारतीय क्रिकेट टीम में एक खिलाड़ी के रूप में अपनी विरासत छोड़ चुके हैं और अब वे अपने वर्षों के अनुभव का उपयोग भारतीय क्रिकेट टीम के सुधार के लिए कर रहे हैं। खराब फॉर्म के कारण शुभमंगिल को टी20 टीम से बाहर करना, सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाना, घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के कारण ईशान किशन को मौका देना और विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के संन्यास को संभालना, ये सभी उनके फैसले सराहनीय थे। नई जिम्मेदारियों के साथ, अगरकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के चयन के साथ भारतीय क्रिकेट टीम को सफलता के पथ पर ले जाने के लिए 2027 विश्व कप पर ध्यान केंद्रित करेंगे।