👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
0:00 left
मुंबई। गुरुवार 16 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। बीएसई सेंसेक्स 595.42 अंकों की बढ़त के साथ 77,319.50 पर कारोबार करता दिखा। इसी तरह निफ्टी 50 भी 164.05 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 23,377.25 पर पहुंच गया। अडाणी ग्रुप के सभी शेयरों में उछाल देखा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि लगातार तीसरे दिन अडाणी ग्रुप के सभी शेयर हरे निशान पर खुलकर कारोबार करते दिखे। अडाणी ग्रीन एनर्जी, अडाणी पावर, अडाणी पोर्ट्स, अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई। सेंसेक्स पर लिस्टेड 30 शेयरों में जोमैटो, अडाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फिनसर्व के शेयरों में तेजी रही। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, आईटीसी, नेस्ले इंडिया और टाइटन के शेयरों में गिरावट नजर आई।
बताया जा रहा है कि हिंडनबर्ग के बंद होने की खबर से अडाणी ग्रुप के शेयर्स में तेजी दिख रही है। बुधवार देर रात कंपनी के फाउंडर नाथन एंडरसन ने इसके बंद होने की घोषणा की थी। इस खबर के बाद आज अडाणी ग्रुप के शेयर्स में तेजी देखने को मिल रही है। अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर में आज 4% से ज्यादा की तेजी है।



