0:00
0:00 left
हिंडनबर्ग रिसर्च बंद: संस्थापक नेट एंडरसन ने लिया बड़ा फैसला
अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च को बंद करने का निर्णय लिया गया है। कंपनी के संस्थापक नेट एंडरसन ने अपनी वेबसाइट पर एक व्यक्तिगत नोट साझा करते हुए इसकी जानकारी दी।नेट एंडरसन ने लिखा, “जैसा कि मैंने पिछले साल के अंत से ही अपने परिवार, दोस्तों और टीम को बताया था, मैंने हिंडनबर्ग रिसर्च को भंग करने का निर्णय लिया है।” उन्होंने कहा कि कंपनी की योजना उन विचारों को पूरा करने के बाद इसे बंद करने की थी, जिन पर वह काम कर रहे थे।
कंपनी द्वारा जिन पोंजी योजनाओं की जांच की गई है, उनकी जानकारी बाज़ार नियामकों को दे दी गई है।
अपने नोट में एंडरसन ने लिखा, “मैं यह सब खुशी के साथ लिख रहा हूं। हिंडनबर्ग रिसर्च को बनाना मेरे जीवन का सपना रहा है।”
हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में अदानी समूह पर धोखाधड़ी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए थे। इसके बाद से यह भारत सहित वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में आई। हालांकि, अदानी समूह ने इन सभी आरोपों को खारिज किया था।
👉 यह भी पढ़ें:
- तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला: 14 लाख किसानों का 50 हजार तक का फसल लोन माफ
- BCCI का बड़ा फैसला: कोहली–रोहित डिमोट, गिल-बुमराह बने ग्रेड A के चेहरे
- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: अल्काट्राज जेल दोबारा खुलेगी, कहा ‘क़ानून और व्यवस्था का प्रतीक बनेगी’
- संभल में होली के जुलूस को लेकर बड़ा फैसला, मस्जिदों को तिरपाल से ढंका जाएगा
- महाराष्ट्र चुनाव से पहले शिंदे कैबिनेट का बड़ा फैसला, आज रात से मुंबई आने वाली छोटी गाड़ियों से नहीं वसूला जाएगा टोल टैक्स
- हरियाणा;ओबीसी वर्ग में क्रीमी लेयर को लेकर बड़ा फ़ैसला



