तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार ने सीमांत किसानों को बड़ी राहत देते हुए सहकारी बैंकों से लिए गए 50,000 रुपये तक के फसल ऋण माफ करने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया। सरकार ने यह भी घोषणा की कि सहकारी बैंकों से फसल लोन लेने वाले बड़े किसानों को भी 5,000 रुपये की राहत दी जाएगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- Tamil Nadu में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव, लोकसभा में 543 सीटें बरकरार रखने की मांग
- Tamil Nadu विधानसभा में NEET खत्म करने का प्रस्ताव पारित
- Udhayanidhi Stalin Arrest: विवादित बयान पर गिरफ्तारी, कुछ घंटों बाद स्टेशन बेल; तमिलनाडु की राजनीति में फिर उबाल
- कावेरी के लिए किसानों का अनोखा प्रदर्शन! रेत में खुद को दफन कर बोले- ‘पानी दो, वरना फसल बर्बाद हो जाएगी’
- Tamil Nadu Bus Fire: पेरम्बलूर में चेन्नई-मदुरै जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 23 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया
- तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, 7 महिलाओं की मौत, 65 से ज्यादा घायल
सीएमओ तमिलनाडु ने इस फैसले की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की।
सरकार के अनुसार, इस फैसले से करीब 14.22 लाख किसानों को फायदा मिलेगा, जबकि राज्य सरकार पर 2,044.46 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।



