राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा-एम्स के बाहर नरक, गंदगी में सोने को मजबूर हैं मरीज

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली एम्स का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने शनिवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राहुल ने एक्स पर लिखा कि एम्स के बाहर नरक! देशभर से आए ग़रीब मरीज और उनके परिवार एम्स के बाहर ठंड, गंदगी और भूख के बीच सोने को मजबूर हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि मरीजों के पास पास न छत है, न खाना, न शौचालय और न पीने का पानी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वीडियो में मरीजों को दिखाते हुए कहा कि 21वीं सदी में लोग ऐसे लेटे हुए हैं। यह पूरी तरह से निराशाजनक है कि लोग यहां तड़प रहे हैं, मर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी गुरुवार की देर रात दिल्ली एम्स का दौरा कर मरीजों और उनके परिजनों से वहीं की व्यवस्था का हाल जाना था। उन्होंने केंद्र और दिल्ली सरकार पर मरीजों के प्रति असंवेदनशीलता बरतने का आरोप लगाया था। एम्स का दौरा करने के बाद राहुल ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि बीमारी का बोझ, ठिठुराने वाली सर्दी और सरकारी असंवेदनशीलता। केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों, जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। हालात ये हैं कि अपनों की बीमारी का बोझ लिए दूर–दराज से आए लोग इस ठिठुरती सर्दी में फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं। मुलाकात के दौरान एक मरीज ने राहुल गांधी से कहा था कि कोई बिहार से आया है तो कोई उत्तर प्रदेश से आया है। हमलोग यहां ठंड में मर रहे हैं। पीने का पानी और खाना नहीं मिल रहा है। डॉक्टर 15 दिनों से सिर्फ इधर से उधर भेज रहे हैं। 6 बजे का अस्पताल से बाहर निकाल दिया जाता है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मीरा कुमार स्पीकर बनेंगी, खरगे पेश करेंगे ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव

मीरा कुमार स्पीकर बनेंगी और खरगे पेश करेंगे ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव। 30 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर जन-महाभियोग होगा।

अमेठी के शरद पूर्णिमा मेले में खस्ता खाने से 17 लोग बीमार, 102 की जांच

अमेठी के शरद पूर्णिमा मेले में खस्ता खाने से 17 लोग बीमार, 102 की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई की।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में सोनीपत से अमन की 12वीं गिरफ्तारी, बैंक खातों की जांच जारी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में सोनीपत से अमन की 12वीं गिरफ्तारी हुई है। बैंक खातों की जांच जारी है और मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: डिजिटल फ्रॉड में लापरवाही पर बैंक देंगे मुआवजा

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल फ्रॉड में बैंकों की जिम्मेदारी तय की। अगर बैंक की गलती से धोखाधड़ी होती है, तो मुआवजा देना होगा।

महापौर जी, चार साल बाद समझ आया, क्यों नहीं होते जनता के काम, अधिकारी नहीं सुनते तो आप क्या कर रहे थे?

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यकाल में जनता की समस्याएं अनसुलझी रहीं। अधिकारियों की लापरवाही और लंबित फाइलों ने जनता को निराश किया।

पाकिस्तान के सिंध में एंबुलेंस हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से गर्भवती महिला समेत 10 की मौत

पाकिस्तान के सिंध में एंबुलेंस हादसा हुआ, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से गर्भवती महिला समेत 10 की मौत हुई। दुर्घटना थारपारकर जिले के स्वास्थ्य केंद्र के बाहर हुई।

एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा, केदारनाथ मंदिर में किया था दर्शन

सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर दर्शन पर मौलाना शहाबुद्दीन ने कड़ा फतवा जारी किया है। उन्होंने इस्लामी शरीयत के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए माफी की मांग की।

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी को सिलबट्टा से मार डाला

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी को सिलबट्टा से मारा। घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

शेयर बाजार में तेज रिकवरी: सेंसेक्स 905 अंक उछला, निफ्टी 22,936 पार

शेयर बाजार में तेज रिकवरी के साथ सेंसेक्स 905 अंक उछला और निफ्टी 22,936 को पार कर गया। बाजार में तेजी के कारणों और प्रभावों की पूरी जानकारी।

सिम्पलेक्स की जमीन के लिए हाईकोर्ट जा रहा है सहकारिता विभाग, कोर्ट में हारने के बाद कलेक्टर ने दिखाई थी सख्ती

सिम्पलेक्स जमीन विवाद में सहकारिता विभाग हाईकोर्ट जाएगा। कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा और भूमाफियाओं पर कार्रवाई तेज की।