छत्तीसगढ़ से पकड़ा गया सैफ अली खान पर हमले का संदिग्ध, पहले मध्यप्रदेश से पकड़े जाने की आई थी खबर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

रायपुर। फिल्म एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्टेशन से हिरासत में लिया है। पहले यह खबर आ रही थी कि उसे मध्यप्रदेश से पकड़ा गया है। मुंबई पुलिस ने सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस की मदद से उसे ट्रेन से उतार लिया। उससे पूछताछ के बाद ही कोई खुलासा होगा।

आरपीएफ के सूत्रों के अनुसार, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन से एक संदिग्ध को पकड़ा गया है। मुम्बई पुलिस की सूचना पर आकाश कैलाश कन्नौजिया नाम के संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। मुंबई पुलिस ने ही आरपीएफ को संदिग्ध की तस्वीर और ट्रेन नंबर की जानकारी भेजी थी। मुंबई पुलिस की एक टीम दुर्ग पहुंच रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। एक तस्वीर सामने आई है जो सीसीटीवी में दिखे आरोपी से मिलती जुलती है। हालांकि, पुलिस ने इसी के आरोपी होने का ऐलान नहीं किया है। इस संदिग्ध के सैफ पर हमला मामले में आरोपी होने की पूरी संभावना है। इसे मुंबई के पूर्वी उपनगर परिसर में 11 दिसंबर को ऐसी ही घटना को अंजाम देते समय लोगों ने पकड़ा था। हालांकि उसे मानसिक रोगी समझकर छोड़ दिया गया था। पुलिस इस नई तस्वीर के सामने आने के बाद इसका क्रिमिनल रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। उम्मीद है कि इस मामले में बहुत जल्द पुलिस कोई बड़ा खुलासा कर सकती है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

JK में जैश-लश्कर के 65 विदेशी आतंकी सक्रिय, सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन तेज किया

जम्मू-कश्मीर में जैश-लश्कर के विदेशी आतंकी सक्रिय हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने 65 आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान तेज किया है।

सीएम ने छोड़ा इंदौर का प्रभार, मंत्री विजयवर्गीय फिर भी खाली हाथ, चैतन्य काश्यप को मिली कमान

मध्यप्रदेश के CM ने इंदौर का प्रभार छोड़कर MSME मंत्री चैतन्य काश्यप को सौंप दिया है। कैलाश विजयवर्गीय इस बार भी खाली हाथ रहे।

सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई मंत्रियों से की मुलाकात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के वित्तीय और जल संसाधन मुद्दों पर चर्चा की।

पुणे में बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, कई गंभीर

पुणे के बोपदेव घाट में ट्रक ने बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को कुचल दिया। हादसे में तीन छात्रों की मौत, कई घायल। पुलिस जांच जारी।

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु में कंटेनर टर्मिनल बनेगा, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी। कैबिनेट ने कुल पांच परियोजनाओं के लिए ₹19,934 करोड़ के निवेश का ऐलान किया।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुलिस को दिया निर्देश, मुसाफिरखाना में कोई भी न जाए, नमाज की भी इजाजत नहीं

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुसाफिरखाना में किसी के भी प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई। पुलिस और बीएमसी को सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए।

बेअंत सिंह हत्या केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

बेअंत सिंह हत्या केस में बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। केंद्र सरकार ने सजा घटाने का विरोध किया।

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1502 अंक उछलकर 83,938 पर बंद

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स 1,502 अंक उछला और निफ्टी 25,819.60 पर बंद हुआ। निवेशकों की संपत्ति में ₹4 लाख करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पंजाब में रेल पटरी पर मिले सीमेंट के पिलर, गार्ड की सतर्कता से टला हादसा

फतेहगढ़ साहिब में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की पटरी पर सीमेंट के पिलर पाए गए। गार्ड की सतर्कता से बड़ा ट्रेन हादसा टल गया।

सूरत में एक परिवार के 6 सदस्यों को नहर में फेंका, पति-पत्नी और बेटी की मौत

सूरत नहर हादसे में महाराष्ट्र के परिवार के 6 सदस्य फेंके गए। पति-पत्नी और बेटी की मौत, दो बच्चे लापता, पुलिस जांच कर रही है।