महू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-पर्यटन के रूप में बाबा साहब की जन्मस्थली आ रहे हैं कुछ लोग

Date:

इंदौर। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव रविवार को महू पहुंचे और बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अस्थिकलश के दर्शन किए। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग बाबासाहब की पावन जन्मस्थली को मात्र पर्यटन स्थल के रूप में देख रहे हैं। वे यहां इवेंट करने रहे हैं, जबकि बाबासाहब को सच्चा सम्मान देने के लिए उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों पर आना चाहिए।

सीएम ने कहा कि महू को केवल राजनीतिक कार्यक्रम का माध्यम नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने ऐसे लोगों के लिए बाबासाहब से सद्बुद्धि की प्रार्थना की, जो वास्तविक प्रतिबद्धता के बजाय केवल औपचारिकता निभाने यहां रहे हैं। सीएम ने कहा कि आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस हमारे लिए हमारे लिए सबसे बड़ा त्यौहार है। बाबा साहेब के कारण ही हमारा गणतंत्र दुनिया में पहली बार जाना और पहचाना गया। बाबा साहेब की जन्मस्थली पंच तीर्थों में से एक प्रमुख स्थल है। आज गणतंत्र दिवस के शुभ दिन पर संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब की जन्मस्थली में आकर उन्हें प्रणाम करना सौभाग्य की बात है। यहाँ आना तीर्थ आने के बराबर है। उल्लेखनीय है कि 27 जनवरी सोमवार को कांग्रेस यहां बड़ा आयोजन कर रही है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई नेता आ रहे हैं।

इंदौर में भाजपा का हितग्राही सम्मेलन कल

महू में 27 जनवरी को कांग्रेस की प्रस्तावित रैली का जवाब देन के लिए भाजपा भी मैदान में उतर आई है। इसके तोड़ के रूप में इंदौर में 27 जनवरी को भाजपा हितग्राहियों का बड़ा सम्मेलन करने जा रही है। इंदौर उज्जैन संभाग के जनकल्याण योजना के एकएक लाख हितग्राहियों को भाजपा जुटाएगी। 27 जनवरी को सुबह 10 बजे सुपर कॉरिडोर के पास गांधी नगर चौराहे के समीप मैदान में होने वाले इस आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन में सीएम चयनित हितग्राहियों को लाभ पत्र भी सौंपेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।

इंदौर-पातालपानी के लिए ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू

इंदौर-पातालपानी ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा।

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।