दिल्ली में बोले गृह मंत्री अमित शाह-आप का मतलब अवैध आमदनीवाली पार्टी, केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना

Date:

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के नरेला में रविवार को आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला किया। शाह ने कहा कि इन्होंने झूठ बोलकर वोट बटोरा और आगे बढ़ने का काम किया है। आप का मतलब हैअवैध आमदनी वाली पार्टी। दिल्ली के पैसों से ये पंजाब, गुजरात, गोवा का चुनाव लड़ते हैं।

शाह ने कहा कि इन्होंने कहा कि हम राजनीतिक लोग नहीं हैं, हम राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे, लेकिन इन्होंने पार्टी बनाई। इन्होंने कहा, हम कांग्रेस का समर्थन नहीं लेंगे, कांग्रेस का समर्थन लिया। इन्होंने कहा था कि हम सिक्योरिटी, गाड़ी और बंगला नहीं लेंगे, इन्होंने सिक्योरिटी ली, गाड़ी ली और करोड़ों का शीश महल बनवाया। शाह ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) पर अपनी टिप्पणियों से दिल्ली में रहने वाले पूर्वाचलियों का अपमान करने का आरोप लगाया। साथ ही आप की निगरानी में राजधानी में कुशासन का भी आरोप लगाया।

8 फरवरी को केजरीवाल के कुशासन का अंत

शाह ने कहा कि केजरीवाल के कुशासन का अंत 8 तारीख को होगा। केजरीवाल के शासन के दौरान दिल्ली बद से बदतर हो गई। 10 साल में, देश के कई राज्य जहां पर डबल इंजन की सरकार बनी, वो कहां से कहां पहुंच गए, लेकिन दिल्ली को जलभराव, गंदे पानी, कूड़े से जूझना पड़ रहा है। आप ने केवल अव्यवस्थाएं फैलाई बल्कि हमारे पूर्वांचलियों का अपमान भी किया है। ये कहते हैं कि पूर्वांचली फर्जी वोटर हैं। अरविंद केजरीवाल क्या बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से आए मेरे भाईबहनों को दिल्ली में वोट देने का अधिकार नहीं है? उन्होंने दिल्ली शराब घोटाला, टैंकर घोटाला समेत कई मुद्दों को लेकर केजरीवाल को घेरा।

शराब घोटाले को लेकर साधा निशाना

अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल ने वादा किया था कि रिहायशी इलाकों से शराब की दुकानें बंद कर देंगे, लेकिन क्या उन्होंने ऐसा किया? उल्टे, उन्होंने गुरुद्वारों, मंदिरों और स्कूलों के पास शराब की दुकानें खोलने का काम किया। केजरीवाल सरकार ने हजारों करोड़ रुपये का घपला किया है। यमुना नदी के सफाई को लेकर भी केजरीवाल ने बड़ेबड़े वादे किए थे, लेकिन उन्होंने इस दिशा में कुछ नहीं किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।

इंदौर-पातालपानी के लिए ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू

इंदौर-पातालपानी ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा।

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।