दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, जनता को दी 5 गारंटी
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की घोषणाएं तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बाद कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने इस मौके पर दिल्ली सरकार पर जमकर हमला बोला और जनता को 5 गारंटी देने का वादा किया।
👉 यह भी पढ़ें:
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि “गारंटी शब्द का इस्तेमाल पहली बार कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में किया था। अब सभी पार्टियां इसका इस्तेमाल कर रही हैं, लेकिन कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। यह सिर्फ पार्टी का वादा नहीं, बल्कि जनता का हक है।”
कांग्रेस की 5 गारंटी
-
प्यारी दीदी योजना – प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला को ₹2,500 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
-
जीवन रक्षा योजना – दिल्ली के सभी निवासियों को ₹25 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी, जिसमें फ्री दवाएं और जांच भी शामिल होंगी।
-
युवा उड़ान योजना – सभी बेरोजगार युवाओं को एक साल की अप्रेंटिसशिप का मौका मिलेगा, जिसमें उन्हें ₹8,500 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
-
महंगाई मुक्त योजना –
-
₹500 में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
-
हर परिवार को मुफ्त राशन किट दी जाएगी, जिसमें 5 किलो चावल, 2 किलो चीनी, 1 किलो कुकिंग ऑयल, 6 किलो दाल और 250 ग्राम चायपत्ती शामिल होंगे।
-
-
फ्री बिजली योजना – सभी पात्र परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी।


