0:00
0:00 left
दिल्ली चुनाव: बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ पर केजरीवाल का तंज
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार को अपना ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। इस पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी और बीजेपी पर कई सवाल उठाए।
केजरीवाल का तंज
केजरीवाल ने कहा, “मोदी जी कहें कि केजरीवाल फ्री बिजली, फ्री पानी दे रहा है, हम भी फ्री बिजली और फ्री पानी जारी रखेंगे। जब केजरीवाल का सारा काम करना है तो बीजेपी को क्यों लाया जाए?”
उन्होंने जनता से अपील की कि जो मोहल्ला क्लीनिक को जारी रखना चाहते हैं, वे ‘आप’ को वोट दें। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, “जो मोहल्ला क्लीनिक तोड़ना चाहते हैं, वे बीजेपी को वोट दें।”
बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ पर सवाल
केजरीवाल ने बीजेपी के घोषणापत्र पर निशाना साधते हुए कहा, “संकल्प पत्र में कानून व्यवस्था पर एक भी लाइन नहीं है।”
उन्होंने बीजेपी पर यह भी आरोप लगाया कि उनके पास खुद की योजनाओं का अभाव है और वे केवल ‘आप’ की योजनाओं को जारी रखने की बात कह रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली चुनाव के बीच चुनाव आयोग का कड़ा बयान – “दबाव की रणनीति काम नहीं आएगी”
- दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, जनता को दी 5 गारंटी
- दिल्ली चुनाव 2025: होम वोटिंग पर AAP-BJP के आरोप-प्रत्यारोप, चुनाव आयोग ने दी सफाई
- महाराष्ट्र में अमित शाह ने दी राहुल गांधी को चुनौती-वीर सावरकर के बारे में दो शब्द बोलकर दिखाएं, जारी किया संकल्प पत्र
- झारखंड के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी, मध्यप्रदेश की तर्ज पर महिलाओं के लिए गोगो दीदी योजना, हर महीने 2100 मिलेंगे



