गांधी की विचारधारा की राह पकड़कर ही विश्व में स्थापित हो सकती है शांति

Date:

गांधी का शश्वत विचार ही विश्व कल्याण का मार्ग है। उनके बताए रास्ते का अनुसरण करके ही विश्व को हिंसा से बचाया जा सकता है। इसलिए कि उन्होंने अपने विचारों को स्वयं के आचरण में ढालकर सिद्ध किया है। उन विचारों को सत्य और अहिंसा की कसौटी पर जांचा-परखा है। 1920 का असहयोग आंदोलन जब जोरों पर था उस दौरान चौरी-चौरा में भीड़ ने आक्रोश में एक थाने को अग्नि की भेंट चढ़ा दी। इस हिंसक घटना में 22 सिपाही जीवित जल गए। गांधी जी द्रवित हो उठे। उन्होंने तत्काल आंदोलन को स्थगित कर दिया। उनकी खूब आलोचना हुई लेकिन वे अपने इरादे से टस से मस नहीं हुए। वे हिंसा को एक क्षण के लिए भी बर्दाश्त करने को तैयार नहीं थे। उनकी दृढ़ता कमाल की थी। जब उन्होंने महसूस किया कि ब्रिटिश सरकार अपने वादे के मुताबिक भारत को आजादी देने में हीलाहवाली कर रही है तो उन्होंने भारतीयों को टैक्स देने के बजाए जेल जाने का आह्नान किया। विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का आंदोलन चलाया।
ब्रिटिश सरकार द्वारा नमक पर टैक्स लगाए जाने के विरोध में दांडी यात्रा की और समुद्र तट पर नमक बनाया। उनकी दृढ़ता को देखते हुए उनके निधन पर अर्नोल्ड टोनी बी ने अपने लेख में उन्हें पैगंबर कहा। प्रसिद्ध वैज्ञानिक आइंस्टीन का यह कथन लोगों के जुबान पर है कि आने वाले समय में लोगों को सहज विश्वास नहीं होगा कि हांड़-मांस का एक ऐसा जीव था जिसने अहिंसा को अपना हथियार बनाया। हिंसा भरे वैश्विक माहौल में गांधी के विचारों की ग्राहयता बढ़ती जा रही है। जिन अंग्रेजों ने विश्व के चतुर्दिक हिस्सों में युनियन जैक को लहराया और भारत में गांधी की अहिंसा को चुनौती दी, आज वे भी गांधी के अहिंसात्मक आचरण को अपनाने की बात कर रहे हैं। विश्व का पुलिसमैन कहा जाने वाला अमेरिका जो अपनी धौंस-पट्टी से विश्व समुदाय को उपदेश देता है अब उसे भी लगने लगा है कि गांधी की विचारधारा की राह पकड़कर ही विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है।
सच तो यह है कि गांधी के शाश्वत मूल्यों की प्रासंगिकता बढ़ी है। गांधी अहिंसा के न केवल प्रतीक भर हैं बल्कि मापदण्ड भी हैं जिन्हें जीवन में उतारने की कोशिश हो रही है। अभी गत वर्ष पहले ही अमेरिका पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ह्वाइट हाउस में अफ्रीकी महाद्वीप के 50 देशों के युवा नेताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि आज के बदलते परिवेश में युवाओं को गांधी जी से प्रेरणा लेने की जरुरत है। गत वर्ष पहले अमेरिका की प्रतिष्ठित टाइम पत्रिका ने महात्मा गांधी की अगुवाई वाले नमक सत्याग्रह को दुनिया के सर्वाधिक दस प्रभावशाली आंदोलनों में शुमार किया। याद होगा अभी कुछ साल पहले जाम्बिया के लोकसभा सचिवालय द्वारा विज्ञान भवन में संसदीय लोकतंत्र पर एक सेमिनार आयोजित किया गया जिसमें राष्ट्रमंडल देशों के लोकसभा अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों ने शिरकत की। जाम्बिया की नेशनल असेम्बली के अध्यक्ष असुमा के. म्वानामवाम्बवा ने इस सम्मेलन के दौरान गांधी के सिद्धान्तों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और कहा कि भारत के साथ हम भी महात्मा गांधी की विरासत में साझेदार हैं। उन्होनें बताया कि अहिंसा के बारे में गांधी जी की शिक्षाओं ने जाम्बिया के स्वतंत्रता आन्दोलन को बेहद प्रभवित किया। सच तो यह है कि अब गांधी के वैचारिक विरोधियों को भी लगने लगा है कि गांधी के बारे में उनकी अवधारणा संकुचित थी। उन्हें विश्वास होने लगा है कि गांधी के नैतिक नियम पहले से कहीं और अधिक प्रासंगिक और प्रभावी हैं और उनका अनुपालन होना चाहिए। गांधी जी राजनीतिक आजादी के साथ सामाजिक-आर्थिक आजादी के लिए भी चिंतित थे।
समावेशी समाज की संरचना को कैसे मजबूत आधार दिया जाए उसके लिए उनका अपना स्वतंत्र चिंतन था। उन्होंने कहा कि जब तक समाज में विषमता रहेगी, हिंसा भी रहेगी। हिंसा को खत्म करने के लिए विषमता मिटाना जरुरी है। विषमता के कारण समृद्ध अपनी समृद्धि और गरीब अपनी गरीबी में मारा जाएगा। इसलिए ऐसा स्वराज हासिल करना होगा, जिसमें अमीर-गरीब के बीच खाई न हो। शिक्षा के संबंध में भी उनके विचार स्पष्ट थे। उन्होंने कहा है कि मैं पाश्चात्य संस्कृति का विरोधी नहीं हूं। मैं अपने घर के खिड़की दरवाजों को खुला रखना चाहता हूं जिससे बाहर की स्वच्छ हवा आ सके। लेकिन विदेशी भाषाओं की ऐसी आंधी न आ जाए कि मैं औंधें मुंह गिर पड़ूं। गांधी जी नारी सशक्तीकरण के प्रबल पैरोकार थे। उन्होंने कहा कि जिस देश अथवा समाज में स्त्री का आदर नहीं होता उसे सुसंस्कृत नहीं कहा जा सकता। आज के दौर में भारत ही नहीं बल्कि विश्व समुदाय को भी समझना होगा कि उनके सुझाए रास्ते पर चलकर ही एक समृद्ध, सामथ्र्यवान, समतामूलक और सुसंस्कृत विश्व का निर्माण किया जा सकता है। आधुनिक भारतीय चिंतन प्रवाह में गांधी के विचार सार्वकालिक हैं। सच तो यह है कि गांधी भारतीय उदात्त सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत के अग्रदूत के साथ-साथ सहिष्णुता, उदारता और तेजस्विता के प्रमाणिक तथ्य हैं। सत्यशोधक संत भी हैं तो शाश्वत सत्य के यथार्थ समाज वैज्ञानिक भी।
राजनीति, साहित्य, संस्कृति, धर्म, दर्शन, विज्ञान और कला के अद्भूत मनीषी भी तो मानववादी विश्व निर्माण के आदर्श मापदण्ड भी। सम्यक प्रगति मार्ग के चिंह्न भी तो भारतीय संस्कृति के परम उद्घोषक भी। गांधी के लिए वेद, पुराण एवं उपनिषद का सारतत्व ही उनका ईश्वर है और बुद्ध, महावीर की करुणा ही उनकी अहिंसा है। सत्य, अहिंसा, ब्रहमचर्य, अस्तेय, अपरिग्रह, शरीर श्रम, आस्वाद, अभय, सर्वधर्म समानता, स्वदेशी और समावेशी समाज निर्माण की परिकल्पना ही उनके जीवन का परम लक्ष्य है। गांधी के आदर्श विचार उनके निजी जीवन तक ही सीमित नहीं रहे। उन्होंने अपने आदर्श विचारों को आजादी की लड़ाई से लेकर समाज निर्माण जैसे जीवन के विविध पक्षों में भी आजमाया। उस समय लोग कहा करते थे कि आजादी के लक्ष्य में सत्य और अहिंसा नहीं चलेगी और न ही इससे सभ्य समाज का निर्माण होगा। लेकिन गांधी ने दिखा दिया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर भी आजादी और समाज निर्माण के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। आजादी के आंदोलन के दौरान गंाधी ने लोगों को संघर्ष के तीन मंत्र दिए-सत्याग्रह, असहयोग और बलिदान। उन्होंने खुद इसे समय की कसौटी पर कसा भी। सत्याग्रह को सत्य के प्रति आग्रह बताया। यानी आदमी को जो सत्य दिखे उस पर पूरी शक्ति और निष्ठा से डटा रहे। बुराई, अन्याय और अत्याचार का किन्हीं भी परिस्थितियों में समर्थन न करे।
सत्य और न्याय के लिए प्राणोत्सर्ग करने को बलिदान कहा। अहिंसा के बारे में उनके विचार सनातन भारतीय संस्कृति की प्रतिध्वनि है। गांधी पर गीता के उपदेशों का व्यापक असर रहा। वे कहते थे कि हिंसा और कायरता पूर्ण लड़ाई में मैं कायरता की बजाए हिंसा को पसंद करुंगा। मैं किसी कायर को अहिंसा का पाठ नहीं पढ़ा सकता वैसे ही जैसे किसी अंधे को लुभावने दृश्यों की ओर प्रलोभित नहीं किया जा सकता। उन्होंने अहिंसा को शौर्य का शिखर माना। उन्होंने अहिंसा की स्पष्ट व्याख्या करते हुए कहा कि अहिंसा का अर्थ है ज्ञानपूर्वक कष्ट सहना। उसका अर्थ अन्यायी की इच्छा के आगे दबकर घुटने टेक देना नहीं। उसका अर्थ यह है कि अत्याचारी की इच्छा के विरुद्ध अपनी आत्मा की सारी शक्ति लगा देना। अहिंसा के माध्यम से गांधी ने विश्व को यह भी संदेश दिया कि जीवन के इस नियम के अनुसार चलकर एक अकेला आदमी भी अपने सम्मान, धर्म और आत्मा की रक्षा के लिए साम्राज्य के सम्पूर्ण बल को चुनौती दे सकता है। गांधी के इन विचारों से विश्व की महान विभुतियों ने स्वयं को प्रभावित बताया। आज भी उनके विचार विश्व को उत्प्रेरित कर रहे हैं। लोगों द्वारा उनके अहिंसा और सविनय अवज्ञा जैसे अहिंसात्मक हथियारों को आजमाया जा रहा है। ऐसे में उनके विचार बरबस ही प्रासंगिक हो जाते हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

डिजिपिन से मिलेगा सटीक पता, डाक डिलीवरी में आएगी क्रांति

डिजिपिन: भारतीय डाक विभाग द्वारा विकसित नई डिजिटल प्रणाली, जो डिलीवरी में क्रांति लाएगी और आपातकालीन सेवाओं को सटीक बनाएगी।

पिता की बात निकली तो कविता पाटीदार की आंखों से निकले आंसू

भाजपा नेताओं गजेंद्र पटेल और कविता पाटीदार का इंदौर में भव्य स्वागत हुआ। बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहा।

तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 सप्ताह में करना होगा सरेंडर

तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट ने 2 सप्ताह में सरेंडर का आदेश दिया। यह यौन उत्पीड़न के मामलों में न्यायपालिका की सख्ती को दर्शाता है।

गृह मामलों की समिति में पैलेट गन पर विपक्ष का हंगामा

गृह मामलों की समिति की बैठक में पैलेट गन के मुद्दे पर हंगामा हुआ। विपक्ष ने पैलेट गन के कथित इस्तेमाल पर चर्चा की मांग की।

ऑस्कर पैलेस कॉलोनी की विकास अनुमति रद्द, भूखंडों की खरीद-बिक्री पर रोक लगी

ऑस्कर पैलेस की विकास अनुमति निरस्त, जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक। अदालत में मामला लंबित।

डोभाल-वांग यी की बैठक: ब्रिक्स से पहले सीमा विवाद पर चर्चा

डोभाल-वांग यी की बैठक में भारत-चीन सीमा विवाद पर चर्चा हुई, जिसका उद्देश्य वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखना था।

पटना में बीपीएससी परीक्षा रद्द की मांग पर छात्रों का प्रदर्शन

पटना में बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। 70वीं बीपीएससी परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप हैं।

कांग्रेस ने जनगणना प्रक्रिया में बदलाव के लिए पीएम मोदी को लिखा पत्र

कांग्रेस ने जनगणना प्रक्रिया में बदलाव के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा। पत्र में मौजूदा जातिगत गणना के तरीके पर आपत्ति जताई गई है।

एनआईए की 5 राज्यों में छापेमारी, 54 वेबसाइट साइबर हमले की जांच

एनआईए ने साइबर हमले की जांच के तहत 5 राज्यों में छापेमारी की। 54 वेबसाइटें इस साइबर हमले का निशाना थीं।

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने विकास योजनाओं को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने विकास योजनाओं के लिए ₹1.46 लाख करोड़ की मंजूरी दी। लाड़ली बहना योजना जैसी योजनाओं को स्वीकृति मिली।

शोपियां में बड़ी कार्रवाई: 2 हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े पोस्टर बरामद, 3 गिरफ्तार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद के खिलाफ अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने चेकिंग के दौरान दो जिंदा हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े पांच पोस्टर बरामद किए हैं। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम

भारत के डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले Unified Payments Interface (UPI) ने 25 अगस्त 2026 को अपने 10 साल पूरे कर लिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UPI की इस उपलब्धि को भारत के डिजिटल पेमेंट सफर में एक बड़ा मोड़ बताया और लोगों से पूछा कि UPI ने उनकी जिंदगी को किस तरह आसान बनाया है।

स्कूल में हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक निजी स्कूल में यूनिफॉर्म के साथ हिजाब (हेडस्कार्फ) पहनने की अनुमति मांगने वाली छात्रा की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि यदि किसी स्कूल का ड्रेस कोड सभी छात्रों पर समान रूप से लागू होता है, भेदभावपूर्ण नहीं है और अनुशासन व संस्थान की पहचान बनाए रखने के लिए बनाया गया है, तो छात्रों को उसका पालन करना होगा।

 जयशंकर ने पुतिन को सौंपा पीएम मोदी का निजी संदेश, भारत-रूस रिश्तों पर हुई बड़ी बातचीत

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की रूस यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जयशंकर ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी संदेश उन्हें सौंपा। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत की।

Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 25 अगस्त को शेयर मार्केट लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 188.92 अंक टूटकर 77,180.19 और एनएसई निफ्टी 82.25 अंक की गिरावट के साथ 24,136.80 पर करता नजर आया।

ट्रंप की कनाडा को बड़ी टैरिफ धमकी: कार-ट्रक और ऑटो पार्ट्स पर अब 50% शुल्क!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के ऑटो सेक्टर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कनाडा से अमेरिका आने वाली कारों, ट्रकों और ऑटो पार्ट्स पर टैरिफ 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी करने की धमकी दी है। प्रस्तावित नया टैरिफ 1 जनवरी से लागू किए जाने की बात कही गई है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त

दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक तेल टैंकर पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला किए जाने की खबर सामने आई है। घटना के बाद टैंकर का इंजन रूम क्षतिग्रस्त हो गया और जहाज की आवाजाही पूरी तरह रुक गई।

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पाकिस्तान पहुंचे पेजेश्कियान, जनरल आसिम मुनीर से मुलाकात के बाद अमेरिका को दिया बड़ा संदेश

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने सोमवार शाम पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर से मुलाकात की। इस अहम बैठक के दौरान पेजेश्कियान ने अमेरिका से ईरान के प्रति अपना लहजा और रवैया बदलने की अपील की।

कंगना रनौत का तीखा पलटवार: ‘पहले मेरे 1% बराबर सफलता हासिल करो, फिर ज्ञान देना!’

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। कंगना ने आशुतोष राणा, सोनू सूद, तापसी पन्नू, राखी सावंत और बाबा रामदेव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने साफ कहा कि वह ऐसे लोगों की सलाह या ‘ज्ञान’ नहीं सुनना चाहतीं, जिन्हें वह अपनी सफलता के स्तर का नहीं मानतीं।

बेरोजगारी पर प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला, 40 साल में उच्चतम दर

बेरोजगारी की समस्या पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की दर 40 वर्षों में अपने उच्चतम स्तर पर है।

पंजाब चुनाव: सभी 117 सीटों पर उतरेगी BJP, बीएल संतोष की घोषणा

पंजाब चुनाव में भाजपा ने सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की। बीएल संतोष ने पटियाला में यह घोषणा की।

दिल्ली-पटना एअर इंडिया फ्लाइट में बर्ड हिट, सभी 164 यात्री सुरक्षित

दिल्ली-पटना एअर इंडिया फ्लाइट में बर्ड हिट की घटना में 164 यात्री सुरक्षित, इंजन को नुकसान नहीं।

भोपाल एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी, एयर इंडिया फ्लाइट तीन घंटे देरी

भोपाल एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान तीन घंटे से अधिक देरी हुई।

सीएम योगी का राहुल पर वार: मनुस्मृति टिप्पणी पर जताई आपत्ति

सीएम योगी ने राहुल गांधी की 'मनुस्मृति की मानसिकता' पर टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने इसे भारत की परंपराओं का अपमान बताया।

फिल्म ‘टॉक्सिक’ की धूम, एडवांस बुकिंग में कमाए 32 करोड़

फिल्म 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग ने 32 करोड़ पार किए। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को रिलीज हो रही है।

दिल्ली में आंधी-तूफान से 15 उड़ानें डायवर्ट, रेड अलर्ट जारी

दिल्ली में आंधी-तूफान के कारण 15 उड़ानों का डायवर्जन हुआ। खराब मौसम से यातायात प्रभावित।

रतलाम में पिकनिक के दौरान हादसा, छात्र और दो शिक्षकों की मौत

रतलाम में पिकनिक के दौरान हादसे में एक छात्र और दो शिक्षकों की मौत। पैराडाइज वैली में सुरक्षा के उपायों की कमी पर सवाल।

मणिपुर के सेनापति में हिंसा, सीआरपीएफ जवान घायल

मणिपुर के सेनापति में हिंसा की ताज़ा घटना में सीआरपीएफ जवान घायल। कुकी और नागा समुदायों के बीच तनाव को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बल तैनात।

मध्य प्रदेश भाजपा की रणनीति पर मंथन, 30-31 अगस्त को ओरछा में बैठक

मध्य प्रदेश भाजपा की रणनीति पर मंथन के लिए ओरछा में बैठक होगी। हेमंत खंडेलवाल की अध्यक्षता में यह बैठक 30-31 अगस्त को होगी।

सट्टा सिंडिकेट: जीतू पटवारी के भाई के खातों की जांच

सट्टा सिंडिकेट मामले में जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के बैंक खातों की जांच हो रही है। दुबई लिंक की भी पुष्टि हुई है।