राष्ट्रपति पर टिप्पणी कर बुरी तरह फंसी सोनिया गांधी, पीएम मोदी ने कहा-शाही परिवार में फिर दिखा अहंकार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सोनिया गांधी की टिप्पणी से बवाल मच गया है। सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को पुअर लेडी कहा था, इसके बाद भाजपा ने जमकर पलटवार किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सोनिया गांधी के बयान पर टिप्पणी की है, वहीं राष्ट्रपति भवन ने भी इसकी निंदा की है।

पीएम मोदी ने गांधी परिवार निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार का अहंकार आज देश ने फिर देखा जब उन्हें गरीब, थकी हुई बताकर अपमानित किया गया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नडडा ने भी ‘बेचारी‘ शब्द को सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ बताते हुए आरोप लगाया कि यह संवैधानिक पद के प्रति विपक्ष की निरंतर उपेक्षा को दर्शाता है। किरेन रिजीजू से लेकर धर्मेंद्र प्रधान तक तमाम केंद्रीय मंत्रियों ने भी सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा है।

दिल्ली में एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी परिवार से आई हैं। उनकी मातृभाषा हिंदी नहीं, उड़िया है। उन्होंने आज संसद को अद्भुत तरीके से भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का राजघराना उनका अपमान करना शुरू कर दिया है। राजपरिवार के एक सदस्य ने कहा कि आदिवासी बेटी ने उबाऊ भाषण दिया देश के 10 करोड़ आदिवासी भाई–बहन ये देश के हर गरीब का अपमान है। इन्हें लोगों को गाली देना, विदेशों में भारत को बदनाम करना और शहरी नक्सलियों के बारे में बात करना पसंद है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को ‘अहंकार की पराकाष्ठा’ का प्रतीक करार दिया और कहा कि आप–दा वाले खुद को दिल्ली का मालिक बताते हैं, तो वहीं कांग्रेस वाले खुद को देश का मालिक समझते हैं।

खड़गे ने कहा-बयान तोड़ मरोड़कर पेश किया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी के बचाव में उतरते हुए सफाई दी कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान कर ही नहीं सकती और भाजपा नेता उनके बयान को तोड़–मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। खड़गे ने संसद भवन के उद्घाटन और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वास्तव में भाजपा राष्ट्रपति का अपमान करती आ रही है।

मां के बचाव में उतरीं प्रियंका वाड्रा

विवाद बढ़ता देख कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी मां सोनिया गांधी के बचाव में उतरीं। उन्होंने कहा कि मेरी मां एक 78 वर्षीय महिला हैं और उनके मन में राष्ट्रपति के लिए बहुत सम्मान है। उन्होंने यही तो कहा कि बेचारी राष्ट्रपति जी इतना लंबा भाषण पढ़ कर थक गई थीं। मीडिया इसे तोड़–मरोड़ कर बता रहा है। भाजपा को इस देश को खाई में धकेलने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

जेपी नड्डा ने कांग्रेस को दी ये नसीहत

भाजपा अध्यक्ष नडडा ने कहा ‘सामंती मानसिकता‘ से प्रेरित होकर विपक्ष पिछड़े वर्गों और महिलाओं के सशक्तिकरण का मजाक उड़ाने लगा। कांग्रेस को नसीहत देते हुए नड्डा ने कहा कि अब समय आ गया है कि विपक्ष देश के सर्वोच्च पद का बार–बार अपमान करने की बजाय लोकतंत्र के मंदिर में सार्थक चर्चा पर ध्यान केंद्रित करे।

राष्ट्रपति भवन ने की बयान की निंदा

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बयान पर राष्ट्रपति भवन ने प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रपति भवन ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं की टिप्पणियों से उच्च पद की गरिमा को ठेस पहुंची है। ऐसी टिप्पणियां घटिया, दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह से टालने योग्य हैं।

आखिर क्या कहा था सोनिया गांधी ने?

राष्ट्रपति के संबोधन के तुरंत बाद संसद परिसर में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में शेयर बाजार निवेश के नाम पर 15.25 लाख की ऑनलाइन ठगी

इंदौर में शेयर बाजार निवेश के नाम पर 15.25 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। लसूड़िया थाना क्षेत्र के रवींद्र से धोखाधड़ी हुई।

इंदौर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट, 20+ देशों के 2000 प्रतिनिधि होंगे मौजूद

इंदौर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट होगा। इसमें 20 से अधिक देशों के 2000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन में स्टार्टअप्स और निवेशक भी मौजूद रहेंगे।

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स। मुंबई से भाग रहे आरोपियों को ट्रेन में पकड़ा गया।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, ASI गिरफ्तार

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न की घटना में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 अक्टूबर को केस दर्ज किया।