0:00
0:00 left
अमेरिका के टैरिफ फैसले पर कनाडा, मैक्सिको और चीन का कड़ा विरोध
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा, मैक्सिको और चीन से आयातित वस्तुओं पर भारी टैरिफ़ लगाने के फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय व्यापार में तनाव बढ़ गया है। 25% टैरिफ लगाए जाने की घोषणा के बाद तीनों देशों ने इसका कड़ा विरोध किया है और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
कनाडा का जवाब: 155 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस में ट्रंप के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कनाडा भी 155 अरब डॉलर मूल्य के अमेरिकी उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाएगा।
ट्रूडो ने कहा कि यह टैरिफ दो चरणों में लागू होंगे:
30 अरब डॉलर के उत्पादों पर – मंगलवार से प्रभावी।
125 अरब डॉलर के उत्पादों पर – अगले 21 दिनों में लागू।
उन्होंने कहा कि इस फैसले का सीधा असर अमेरिकी अर्थव्यवस्था और वहां की उपभोक्ता कीमतों पर पड़ेगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- ट्रंप की कनाडा को बड़ी टैरिफ धमकी: कार-ट्रक और ऑटो पार्ट्स पर अब 50% शुल्क!
- चीन के किंघई में 5.6 तीव्रता का भूकंप, 10 किमी गहराई पर था केंद्र; जानें क्यों बार-बार कांपता है पश्चिमी चीन
- Cockroach Janata Party : अमेरिका में पढ़ाई के सवाल पर अभिजीत दीपके ने दिया जवाब-स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन से पढ़ा
- Lok Sabha में जितेंद्र सिंह ने पेश किया पेपर लीक रोकने के लिए बिल, विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा
- Defence Minister Rajnath Singh का विपक्ष पर हमला, कहा-स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल
- Parliament Monsoon Session 2026: संसद में फिर हंगामा, NEET और छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; लोकसभा-राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित
मैक्सिको की प्रतिक्रिया: प्लान बी होगा लागू
मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने भी ट्रंप के फैसले की आलोचना की और जवाबी कार्रवाई का ऐलान किया।
उन्होंने कहा, “हम अमेरिका के खिलाफ टैरिफ सहित अन्य आर्थिक प्रतिबंधों को लागू करेंगे।”
उन्होंने अपने अर्थव्यवस्था सचिव को ‘प्लान बी’ लागू करने का निर्देश दिया, जिसमें टैरिफ़ के अलावा ग़ैर-टैरिफ़ उपाय भी शामिल होंगे। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि ये कौन-कौन से उपाय होंगे।

चीन का कड़ा विरोध: WTO में शिकायत की तैयारी
अमेरिका ने चीन पर 10% अतिरिक्त टैरिफ़ लगाने का फैसला किया है, जिसे लेकर चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
चीन का बयान:
-
“हम इस कदम से पूरी तरह असंतुष्ट हैं और इसका कड़ा विरोध करते हैं।”
-
“यह विश्व व्यापार संगठन (WTO) के नियमों का गंभीर उल्लंघन है।”
-
“अमेरिका का यह कदम दोनों देशों के आर्थिक सहयोग को नुकसान पहुंचाएगा।”



