राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर जोरदार हमला, कहा-कांग्रेस के मॉडल में फैमिली फर्स्ट

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब देते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब से कांग्रेस चिढ़ती थी। कांग्रेस ने राजनीति का एक ऐसा मॉडल तैयार किया था, जिसमें झूठ, फरेब, भ्रष्टाचार परिवारवाद, तुष्टिकरण आदि का घालमेल था। कांग्रेस के मॉडल में फेमिली फर्स्ट ही सर्वोपरि है। इसलिए, उनकी नीति–रीति, वाणी–वर्तन उस एक चीज को संभालने में ही खपता रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति का भाषण प्रेरणादायक और प्रभावी था तथा उन्होंने हम सभी को आगे बढ़ने का रास्ता भी दिखाया। पीएम मोदी ने कहा कि आदरणीय राष्ट्रपति जी ने भारत की उपलब्धियों के बारे में, दुनिया की भारत से अपेक्षाओं के बारे में और भारत के सामान्य मानवी का आत्मविश्वास, विकसित भारत का संकल्प जैसे सभी विषयों की विस्तार से चर्चा की थी। देश को आगे की दिशा भी उन्होंने दिखाई है।

हमारे विकास के मॉडल में नेशन फर्स्ट

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में जब जब आरक्षण का विषय आया तो, उसको स्वस्थ तरीके से करने का काम कभी नहीं हुआ। एक दूसरे के खिलाफ दुश्मनी और तनाव पैदा करने के प्रयास हुए। पहली बार हमारी सरकार ने एक ऐसा मॉडल दिया और सबका साथ सबका विकास के मंत्र की प्रेरणा से दिया कि सामान्य वर्ग के गरीब को 10 पर्सेंट आरक्षण दिया, बिना किसी का छीनकर और बिना तनाव के। एससी,एसटी और ओबीसी समुदाय ने इसका स्वागत किया। हमारी सरकार ने एससी और एसटी एक्ट को मजबूत बनाकर दलित और आदिवासी समाज के सम्मान और सुरक्षा के संबंध में अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई है। देश की जनता ने हमारे विकास के मॉडल का परखा है, समझा है और समर्थन दिया है। हमारे विकास के मॉडल को एक शब्द में अगर कहना है तो मैं कहूंगा नेशन फर्स्ट।

सबका विकास कांग्रेस को सूट नहीं करता

पीएम मोदी ने कहा कि जहां तक कांग्रेस का सवाल है, उनसे सबका साथ, सबका विकास की अपेक्षा करना मैं समझता हूं, बहुत बड़ी गलती हो जाएगी। यह उनकी सोच और समझ के बाहर है और उनके रोडमैप में भी यह सूट नहीं करता है, क्योंकि इतना बड़ा दल परिवार को समर्पित हो गया है। उसके लिए सबका साथ, सबका विश्वास संभव ही नहीं है।

कांग्रेस के राज में हर चीज में तुष्टिकरण

पहले के मॉडल में खासकर कांग्रेस के कालखंड में तुष्टीकरण हर चीज में होता था। यही उनके लिए एक प्रकार से राजनीति की औषधि बन गई थी. स्वार्थनीति, राजनीति, देशनीति सबका एक घोटाला करके रखा था। तरीका यह होता था कि छोटे तबके को कुछ दे देना और बाकियों को तरसा कर रखना। जब चुनाव आए, तब यह कहना कि देखो उनको मिला है, आपको भी मिल जाएगा। इस प्रकार से झुनझुना बांटा जाता था। चुनाव के समय वोट की खेती होते रहे, यही काम चलता रहता था।

जातिवाद का जहर फैलाने का प्रयास

पीएम मोदी ने कहा कि आज जातिवाद का जहर फैलाने के लिए भरपूर प्रयास हो रहा है। तीन–तीन दशक तक दोनों सदन के ओबीसी एमपी और सभी दलों के ओबीसी एमपी, सरकारों से मांग करते रहे कि ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया जाए, लेकिन ठुकरा दिया गया। इनकार किया गया,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स। मुंबई से भाग रहे आरोपियों को ट्रेन में पकड़ा गया।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, ASI गिरफ्तार

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न की घटना में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 अक्टूबर को केस दर्ज किया।

नेहा बोरा दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची, दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस पर दायर की याचिका

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने नोटिस को रद्द करने और रोक लगाने की मांग की है।

MP खाद टोकन 2026: कटौती कब और कैसे होगी, जानिए पूरी प्रक्रिया

MP खाद टोकन 2026 प्रक्रिया में खाद कटौती कब और कैसे होगी, इसकी पूरी जानकारी। किसान अब ऑनलाइन टोकन से खाद प्राप्त कर सकेंगे।

Asian Para Games 2026: मोना ने गोल्ड, अवनि को मिला सिल्वर, भारत के निशानेबाजों ने दो मेडल जीते

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मोना अग्रवाल ने गोल्ड और अवनि लेखरा ने सिल्वर जीता।

4 दिन में 400 करोड़ पार की ‘जेलर 2’, ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड टूटा

जेलर 2 ने 4 दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रजनीकांत की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचा।

महाअष्टमी पर उज्जैन में नगर पूजा, कलेक्टर ने माता को मदिरा का भोग लगाया

महाअष्टमी पर उज्जैन नगर पूजा में कलेक्टर ने माता को मदिरा का भोग लगाया। यह 2100 वर्ष पुरानी परंपरा उज्जैन की समृद्धि के लिए आयोजित होती है।

इंदौर में 150 करोड़ रुपये की लागत से मां अहिल्या की गाथा गढ़ी जाएगी

इंदौर में मां अहिल्या की गाथा गढ़ने के लिए 150 करोड़ की लागत से स्मारक निर्माण शुरू। 2028 सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले पूरा होगा।