👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया
- स्वतंत्रता दिवस विशेष : आजादी के लिए आवश्यक हैं जन आंदोलन
0:00 left
नागपुर। भारत ने नागपुर में गुरुवार को खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत में शुभमन गिल ने 87 रन की पारी खेलकर सबसे बड़ा रोल निभाया। श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने भी अर्द्धशतक लगाते हुए इस जीत में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैच में हर्षित राणा और रवींद्र जडेजा ने तीन–तीन विकेट लेकर इंग्लैंड को तगड़ा झटका दिया।
इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी। इंग्लैंड की शुरुआत बहुत शानदार हुई। पहले 8 ओवर में ही फिल साल्ट और बेन डकेट ने 71 रन बना डाले थे। उसके बाद कोई जोड़ी टीक नहीं पाई। जोस बटलर और जैकब बैथेल ने जरूर अर्धशतक लगाए, लेकिन जो रूट और हैरी ब्रूक समेत अन्य सभी बल्लेबाज बड़ा स्कोर करने में फेल रहे। पूरी टीम ही 248 रनों पर सिमट गई।
भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं थी। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल सस्ते में पवेलियन लौट गए थे और 19 रन के स्कोर तक टीम इंडिया ने दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया था। इस बीच श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने कमाल की पार्टनरशिप करके एकसाथ 94 रन जोड़े। अय्यर ने मैच में 30 गेंद में फिफ्टी लगाई और मैच में उन्होंने 36 गेंद खेलकर 59 रन बनाए। अय्यर तो आउट हो गए, लेकिन दूसरे छोर पर शुभमन गिल डटे रहे। गिल और अक्षर पटेल के बीच 107 रनों की साझेदारी हुई। पटेल ने 52 रन बनाए।



