प्रयागराज महाकुंभ में फिर लगी आग, सेक्टर 19 में कई टेंट जलकर खाक, कोई जनहानि नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में शनिवार को एक बार फिर आग लग गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सेक्टर 19 में लगी इस आग में दो दर्जन टेंट जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलते फायर ब्रिगेड और पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि यह हादसा महाकुंभ के सेक्टर-19 में हुआ। इसमें अयोध्या के लव कुश आश्रम शिविर समेत दो दर्जन टेंट जलकर राख हो गए। आग लगने के बाद क्षेत्र में कुछ जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पुलिस ने बताया कि यह आग रेलवे ब्रिज के नीचे स्थित कैंप में लगी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। कुंभ मेला डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि सेक्टर 19 में आग लग गई थी। फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे कुछ पुराने और खाली पड़े टेंट प्रभावित हुए, जो पहले कल्पवासियों द्वारा उपयोग किए गए थे।

पंडाल को उखाड़ने का काम चल रहा था

बताया गया है कि सेक्टर 19 में मोरी मार्ग पर लवकुश महाराज का पंडाल लगा है। यहां पर टेंट बने थे, जहां कल्पवासी और दूसरे श्रद्धालु रुकते थे। पंडाल को उखाड़ने और सामान समेटने का काम चल रहा था। शनिवार शाम को अचानक वहां आग लग गई। धुंआ और आग की लपटें उठने पर श्रद्धालुओं में खलबली मच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी है।

पहले भी लग चुकी है आग

महाकुंभ में पहले भी कई बार आग लग चुकी है। 19 जनवरी को सेक्टर 19 में गीता प्रेस के कैंप में आग लगी थी, हादसे में 180 कॉटेज जल गए। इसी तरह 30 जनवरी को सेक्टर 22 में आग लगी थी, जिसमें 15 टेंट जले थे। इसके बाद 7 फरवरी को सेक्टर-18 में आग लगी थी। हादसा शंकराचार्य मार्ग पर हुआ था, जिसमें 22 पंडाल जल गए। फिर 15 फरवरी यानी आज आग लगी है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की हत्या कर दी गई। मानसा जिले के मेडिकल स्टोर पर हुई यह वारदात सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

एमपी का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द होगा लॉन्च, खास वॉयस कंट्रोल केबिन सहित

मध्य प्रदेश का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द लॉन्च होगा। इसमें खास वॉयस कंट्रोल केबिन और उन्नत सीटें शामिल हैं।

MP Weather Update: भोपाल-इंदौर में तेज धूप, शाम को ठंडी हवा की लहर

भोपाल-इंदौर में तेज धूप और शाम को ठंडी हवा की लहर से मौसम में बदलाव। 15-16 अक्टूबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश के संकेत।

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी, व्यापारी के भाई को दिया ब्रीफकेस

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी हुई। व्यापारी के भाई को ब्रीफकेस दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मध्य प्रदेश कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत हुई है। वन विभाग मौत के कारणों की जांच कर रहा है।