म्यूनिख में एस जयशंकर का दोटूक संदेश: रणनीतिक स्वायत्तता से समझौता नहीं, फैसले भारत के हित में होंगे

Date:

म्यूनिख में एस जयशंकर का दोटूक संदेश: रणनीतिक स्वायत्तता से समझौता नहीं, फैसले भारत के हित में होंगे

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ़्रेंस में भाग लेने के लिए जर्मनी के म्यूनिख में हैं। सम्मेलन के दौरान उनसे भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और रूसी तेल खरीद को लेकर सवाल पूछा गया।

उनसे पूछा गया कि हाल में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की चर्चा के बीच यह कहा जा रहा है कि भारत को रूस से तेल न खरीदने के लिए दबाव डाला जा रहा है। क्या इससे भारत की रणनीतिक स्वायत्तता प्रभावित होगी?

इस पर एस जयशंकर ने स्पष्ट कहा, “हम अपनी रणनीतिक स्वायत्तता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, क्योंकि यह हमारे इतिहास और विकास की प्रक्रिया का अहम हिस्सा रही है।”

ऊर्जा और तेल से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि आज का वैश्विक बाज़ार बेहद जटिल है। भारत की तेल कंपनियां उपलब्धता, लागत और जोखिम का आकलन करने के बाद ही निर्णय लेती हैं, और वही विकल्प चुनती हैं जो देश के हित में सबसे बेहतर हों।

उन्होंने बदलते वैश्विक परिदृश्य का ज़िक्र करते हुए कहा कि दुनिया तेज़ी से बदल रही है और सभी देश अपने-अपने हितों का आकलन कर रहे हैं। “ज़रूरी नहीं कि हम हर मुद्दे पर सहमत हों, लेकिन अगर साझा हित तलाशने की इच्छा हो तो समानता के बिंदु खोजे जा सकते हैं,” जयशंकर ने यह भी जोड़ा, “अगर सवाल यह है कि क्या मैं स्वतंत्र सोच बनाए रखूंगा और अपने फैसले खुद लूंगा — भले ही वे कभी-कभी किसी और की सोच से मेल न खाएं — तो हां, ऐसा हो सकता है।”

गौरतलब है कि हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के एक फ्रेमवर्क पर सहमति का एलान किया गया है। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने रूसी तेल खरीद रोकने पर सहमति दी है। हालांकि, भारत की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

भारत लगातार यह दोहराता रहा है कि वह अपने सभी फैसले राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्र रूप से लेता है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल राष्ट्र के नाम संबोधन में महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस और टीएमसी पर निशाना साधा था। आज यानी रविवार को भी पीएम मोदी ने बंगाल में फिर से टीएमसी को आड़े हाथों लिया है। इस पर अब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पलटवार करते हुए कहा है कि महिला आरक्षण के नाम पर पीएम मोदी देश को भ्रमित कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिये अपनी बात रखते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने देश को सच्चाई बताने के बजाय भ्रमित करने का प्रयास किया है। उन्होंने लिखा कि महिला आरक्षण के नाम पर सियासी खेल नहीं चलेगा। ममता बनर्जी ने स्पष्ट कहा कि तृणमूल कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की पक्षधर रही है और इस मुद्दे पर उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाना गलत है। ममता बनर्जी ने आंकड़ों के जरिये बताया कि लोकसभा में तृणमूल के 37.9 प्रतिशत सांसद महिलाएं हैं, जबकि राज्यसभा में 46 प्रतिशत महिलाओं को नामित किया गया है। उनके मुताबिक, महिला आरक्षण का विरोध करने का सवाल ही नहीं उठता। ममता ने  कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर सरकार अपनी राजनीतिक मंशा पूरी करना चाहती है। यह संविधान के मूल ढांचे से छेड़छाड़ और संघीय व्यवस्था पर हमला है, जिसके जरिये भाजपा शासित राज्यों को फायदा पहुंचाने की कोशिश हो रही है। 2023 में बिल पास होने का किया जिक्र ममता बनर्जी ने सवाल उठाया कि अगर सरकार इस मुद्दे पर गंभीर थी, तो 28 सितंबर 2023 को बिल पास होने के बाद करीब तीन साल तक इसे लागू क्यों नहीं किया गया। चुनाव के बीच इसे जल्दबाजी में आगे बढ़ाना और डिलिमिटेशन से जोड़ना सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा करता है। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें संसद के भीतर आकर देश को संबोधित करना चाहिए, जहां जवाबदेही तय होती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पारदर्शिता जरूरी है और जनता सच्चाई को समझती है। ममता ने आगे कहा कि आपने कल जो किया वह कायरतापूर्ण, पाखंडी और दोहरी चाल थी। आप महसूस कर सकते हैं कि सत्ता आपके हाथों से फिसल रही है।