सैन फ्रांसिस्को में लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद, कंसुलेट ने जताई गहरी संवेदना
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव स्थानीय पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस दुखद घटना की पुष्टि कंसुलेट जनरल ऑफ इंडिया, सैन फ्रांसिस्को ने की है।
इससे पहले शनिवार को कंसुलेट ने छात्र के लापता होने पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया था कि वह परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है तथा मामले पर नजर बनाए हुए है।
रविवार को जारी बयान में कंसुलेट ने कहा,हमें गहरा दुख है कि स्थानीय पुलिस ने लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद होने की पुष्टि की है। इस कठिन समय में हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।”
दूतावास ने आश्वासन दिया कि अधिकारी छात्र के परिवार के साथ लगातार संपर्क में हैं और सभी आवश्यक औपचारिकताओं में पूरा सहयोग प्रदान करेंगे।
कंसुलेट के अनुसार, साकेत श्रीनिवासैया कर्नाटक के निवासी थे और वह यु यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे थे।
कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।