नई शुरुआत: 17 फरवरी को तारिक रहमान लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, 13 देशों के नेताओं को न्योता

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

नई शुरुआत: 17 फरवरी को तारिक रहमान लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, 13 देशों के नेताओं को न्योता

बांग्लादेश में नई सरकार के गठन की तैयारी पूरी हो गई है। 17 फरवरी को बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अंतरिम सरकार द्वारा संसद के साउथ प्लाज़ा में किया जाएगा।

अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने इस खास अवसर के लिए भारत समेत 13 देशों के नेताओं को आमंत्रण भेजा है। राजनयिक सूत्रों के मुताबिक आमंत्रित देशों में भारत, चीन, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं।

हाल ही में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने बड़ी जीत दर्ज की है। 12 फरवरी को हुए इस चुनाव में करीब 59 प्रतिशत मतदान हुआ। 300 सदस्यीय संसद में सरकार बनाने के लिए 151 सीटों की जरूरत थी, लेकिन बीएनपी ने इससे कहीं अधिक सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। वहीं जमात ए इस्लामी बांग्लादेश मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी है। चुनाव के साथ कराए गए शासन सुधारों से जुड़े जनमत संग्रह को भी मंजूरी मिल गई है।

बीएनपी ने अपनी जीत के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बधाई संदेश भेजने के लिए आभार जताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पार्टी ने कहा कि वह आपसी सम्मान और क्षेत्रीय शांति के आधार पर भारत के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी चुनावी जीत के बाद तारिक रहमान को हार्दिक शुभकामनाएं दी थीं।

हालांकि, शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के शामिल होने की संभावना कम बताई जा रही है, क्योंकि उसी समय फ्रांस के राष्ट्रपति भारत दौरे पर रहेंगे। माना जा रहा है कि भारत की ओर से कोई अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधि इस समारोह में शामिल हो सकता है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

IRCTC Beta version Launced: अब रेल टिकट बुकिंग करना होगा आसान, रेलवे ने कई परिवर्तन किए

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTC ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन आम लोगों के लिए लॉन्च कर दिया है। इस बीटा वर्जन के जरिए अब टिकट बुक करना काफी आसान होगा। इसमें कई बदलाव किए गए हैं।