अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज, कहा-मैंने गंगा में स्नान कर लिया अब गंगा किससे धुलवाएंगे

Date:

कानपुर। समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर फिर से निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार मेरे स्नान करने पर मुझे घेर रही है। सब तो उसने धुलवा दिया। मंदिर धुलवाया, सीएम आवास धुलवाया अब मैंने गंगा में स्नान किया अब गंगा किससे धुलवाएंगे। जब कन्नौज में मंदिर में गया तो मंदिर धो दिया, मुख्यमंत्री आवास को धो दिया।

अखिलेश आज कानपुर पहुंचे थे। उन्होंने कहा सरकार ने पिछले बजट में और ही इस बजट में कानपुर को कुछ दिया। कानपुर पावर प्लांट को हमने खुलवाया था जो देश की अर्थ व्यवस्था में कारगर है। कानपुर आते समय देखा यहां गंगा का पानी सूख गया, मईजून में क्या होगा पता नहीं यहां बच्चे क्रिकेट खेल रहे हैं। आगरा में मुख्यमंत्री गए हुए हैं यहां गंगा सूख गई, वहां यमुना सूख जाएगी।

स्टेशन की हिंदी नहीं जानते सीएम

अखिलेश ने कहा त्रिवेणी की शुद्धता पर सेंट्रल और स्टेट का प्रदूषण बोर्ड लड़ रहा है ये। सदन में मुख्यमंत्री ने उर्दू को लेकर ऐसी बात बोली ओर स्पीकर मुस्करा रहे हैं। लोकतंत्र में इससे बड़ी शर्म की बात नहीं हो सकती। उर्दू को जिस तरह से बोला जा रहा है उसमें बहुत से शब्द है टर्किश है, जर्मन है, बाहर से लाए हुए शब्द हैं। अखिलेश ने कहा हमारे मुख्यमंत्री स्टेशन की हिंदी जानते हैं ही क्लच और स्टेयरिंग की हिंदी जानते हैं। इसलिए बहस करने से फायदा नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related