गाजा  में फिर भड़की हिंसा: इजराइली हमलों में 11 की मौत, सीजफायर पर बढ़े सवाल

Date:

गाजा में फिर भड़की हिंसा: इजराइली हमलों में 11 की मौत, सीजफायर पर बढ़े सवाल

गाजा पट्टी में एक बार फिर हिंसा तेज हो गई, जब इजराइली हमलों में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, उत्तरी गाजा में एक शिविर पर हुए हमले में छह लोगों की जान गई, जबकि दक्षिणी गाजा में एक अन्य हमले में पांच लोगों की मौत हुई।

रेड क्रॉस के मुताबिक उत्तरी गाजा में हुए हमले में कई लोग हताहत हुए हैं। वहीं, इजराइली सेना का कहना है कि यह कार्रवाई हमास द्वारा सीजफायर उल्लंघन के जवाब में की गई और हमले कथित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए।

गौरतलब है कि इसराइल और हमास के बीच 10 अक्टूबर से लागू सीजफायर समझौते के बावजूद हालात पूरी तरह शांत नहीं हो पाए हैं। दोनों पक्ष लगभग रोज एक-दूसरे पर संघर्षविराम तोड़ने के आरोप लगा रहे हैं।

हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सीजफायर लागू होने के बाद से अब तक कम से कम 600 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में स्थायी शांति की संभावनाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

लगातार बढ़ती हिंसा और आरोप-प्रत्यारोप के बीच गाजा की आम जनता एक बार फिर असुरक्षा और अनिश्चितता के माहौल में जीने को मजबूर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...