चित्रदुर्ग में भीषण सड़क हादसा: बस–ट्रक टक्कर में 11 की मौत, 24 घायल
कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में नेशनल हाइवे-48 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना बुधवार देर रात करीब 2 बजे हुई।
👉 यह भी पढ़ें:
चित्रदुर्ग प्रशासन ने बताया कि बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही एक स्लीपर कोच बस की सामने से आ रहे एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिससे नुकसान और भी बढ़ गया।
बस में कुल 32 यात्री सवार थे। अब तक 11 शवों की पहचान कर ली गई है, जबकि सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
भीषण हादसे में बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और ट्रक का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया ।



