क्या राज्यसभा से एंट्री की तैयारी में हैं केजरीवाल, लुधियाना उपचुनाव में अरोड़ा को उम्मीदवार बनाने के बाद अटकलें तेज

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली में हार के बाद आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल क्या राज्यसभा में एंट्री की तैयारी कर रहे हैं? यह सवाल दिल्ली विधानसभा परिणाम के बाद ही शुरू हो गई थी। हालांकि आप इससे लगातार इनकार कर रही है, लेकिन लुधियाना पश्चिम में होने वाले उपचुनाव में पार्टी द्वारा राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अटकलें और तेज हो गई हैं।

राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को विधानसभा उपचुनाव में उतारने के कदम से यह चर्चा तेज हो गई है कि पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल हाल ही में हुए चुनाव में उनकी हार के बाद उच्च सदन में उनकी जगह ले सकते हैं। आप ने आज सुबह ऐलान किया कि अरोड़ा लुधियाना पश्चिम सीट पर होने वाले उपचुनाव में लड़ेंगे, जो पिछले महीने आप विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद खाली हुई थी। संजीव अरोड़ा 2022 में पंजाब से राज्यसभा के लिए चुने गए थे और उनका कार्यकाल 2028 में खत्म होने वाला है, लेकिन विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्हें संसद से इस्तीफा देना होगा। उस स्थिति में उनकी खाली सीट केजरीवाल को आवंटित की जा सकती है।

👉 यह भी पढ़ें:

बाजवा ने पहले ही जताई थी आशंका

पंजाब कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पहले ही बता दिया था कि अरविंद केजरीवाल संजीव अरोड़ा की जगह राज्यसभा जाएंगे और संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट सीट से उपचुनाव का प्रत्याशी बनाया जाएगा। आम आदमी पार्टी की और से प्रताप सिंह बाजवा के दावे का खंडन किया गया, हालांकि बुधवार को आप की ओर से लिस्ट जारी की गई प्रताप सिंह बाजवा का कथन सत्य साबित हुआ।

आम आदमी पार्टी ने किया इनकार

इस तरह की खबरों को पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रवक्ताओं और मंत्रियों ने खारिज कर दिया गया है। पार्टी की ओर से कहा जा रहा है कि यह सिर्फ अफवाह है, इससे ज्यादा कुछ नहीं है। आम आदमी पार्टी में इसे लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।

फीडबैक के बाद नहीं उतरे मैदान में

कहा जा रहा है कि पहले अरविंद केजरीवाल गुरप्रीत गोगी की सीट से ही विधानसभा उप चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन उनकी पार्टी में ही इसका विरोध हुआ। पंजाब से फीडबैक मिला कि लुधियाना वेस्ट में दिल्ली से आए शख्स की जीत नहीं होगी। सीट पर कोई लोकल नेता ही चुनाव जीत सकता है। तमाम सियासी अटकलों के बीच अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में चुप्पी लगा रखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स। मुंबई से भाग रहे आरोपियों को ट्रेन में पकड़ा गया।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, ASI गिरफ्तार

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न की घटना में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 अक्टूबर को केस दर्ज किया।

नेहा बोरा दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची, दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस पर दायर की याचिका

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने नोटिस को रद्द करने और रोक लगाने की मांग की है।

MP खाद टोकन 2026: कटौती कब और कैसे होगी, जानिए पूरी प्रक्रिया

MP खाद टोकन 2026 प्रक्रिया में खाद कटौती कब और कैसे होगी, इसकी पूरी जानकारी। किसान अब ऑनलाइन टोकन से खाद प्राप्त कर सकेंगे।