₹2000 के नोटों की वापसी लगभग पूरी, केवल 1.82% बाजार में शेष – RBI

Date:

₹2000 के नोटों की वापसी लगभग पूरी, केवल 1.82% बाजार में शेष – RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने घोषणा की है कि 2000 रुपये के 98.18% नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं, और अब केवल 6,471 करोड़ रुपये मूल्य के नोट ही जनता के पास बचे हैं।

– तेजी से घटती संख्या
19 मई 2023 – जब RBI ने ₹2000 के नोटों को प्रचलन से हटाने का ऐलान किया, तब बाजार में ₹3.56 लाख करोड़ मूल्य के नोट मौजूद थे।
– 28 फरवरी 2025 – ₹2000 के नोटों की संख्या घटकर सिर्फ ₹6,471 करोड़ रह गई है।

अब कैसे बदलें ₹2000 के नोट?

– 7 अक्टूबर 2023 तक – सभी बैंक शाखाओं में जमा करने और बदलने की सुविधा थी।
9 अक्टूबर 2023 के बाद – अब यह सुविधा केवल RBI के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध है।
भारतीय डाक के माध्यम से – आम लोग किसी भी डाकघर से RBI के कार्यालयों में नोट भेजकर अपने बैंक खाते में जमा कर सकते हैं।

क्या ₹2000 के नोट अब भी वैध हैं?

हां! RBI ने स्पष्ट किया है कि ₹2000 के नोट अब भी वैध मुद्रा बने रहेंगे।

-₹2000 के नोटों की वापसी लगभग पूरी, लेकिन वे अब भी चलन में रहेंगे!

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।