इंदौर। लोकायुक्त की इंदौर इकाई ने देपालपुर के पटवारी अक्षर जैन को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। कृषि भूमि के सीमांकन के लिए पटवारी ने एक किसान से 40 हजार की रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने 15 हजार रुपए पहले ही ले लिए थे। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय ने बताया कि ग्राम रुणावदा, तहसील देपालपुर के किसान संदीप वैष्णव ने उसकी शिकायत की थी। इसमें कहा गया था कि आवेदक एवं उसके दादाजी की ग्राम रुणावदा में कृषि भूमि है जिसके सीमांकन के लिए पटवारी हल्का नंबर 101 तहसील देपालपुर जिला इंदौर के पटवारी अक्षत जैन द्वारा आवेदक से 40,000 रुपए रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी। आरोपी द्वारा आवेदक पर दबाव बनाकर 15000 रुपए आवेदक से पूर्व में लिए जा चुके हैं। आवेदक द्वारा निवेदन करने पर आरोपी द्वारा 25000 रुपए रिश्वत राशि तय की गई थी एवं शेष बचे 10000 रुपए आज 7 मार्च को लेना तय हुए थे। शिकायत में सत्यापन सही पाए जाने पर आज ही ट्रैपदल का गठन किया गया और आरोपी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा गया। ट्रैप दल में निरीक्षक आनंद चौहान, निरीक्षक राहुल गजभिये, निरीक्षक रेणु अग्रवाल, प्रधान आरक्षक रणजीत द्विवेदी, आरक्षक चंद्रमोहन बिष्ट, आरक्षक आशीष नायडू, आरक्षक आशीष आर्य, आरक्षक आदित्य भदौरिया, आरक्षक कृष्ण अहिरवार, चालक शेर सिंह ठाकुर शामिल थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी
- 19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल
- करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई
- इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे
- आखिर हर बार क्यों ‘जीत’ जाते हैं भूमाफिया, शासन-प्रशासन, कायदे-कानून पर कैसे पड़ जाते हैं भारी?
- योजना 171 की 13 संस्थाओं का ऑडिट ही आधा-अधूरा, कई सारे केस, फिर कैसे लोगों को प्लॉट देने जा रहा आईडीए?



