दिल्ली में महिला सम्मान योजना पर कैबिनेट ने लगाई मुहर, चुनाव के समय किया था महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने का वादा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने का वादा किया था। रेखा गुप्ता की कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी है। कैबिनेट मीटिंग में महिला समृद्धि योजना के रजिस्ट्रेशन की तारीख पर भी मुहर लग गई है। बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके साथ दिल्ली में उज्जवला योजना लागू करने का भी ऐलान किया गया है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महिला दिवस पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में योजना शुरू करने की घोषणा की। इससे पहले शनिवार सुबह दिल्ली कैबिनेट की बैठक में योजना को मंजूरी दे दी गई थी। दिल्ली में 72 लाख महिला मतदाता हैं। अनुमान है कि करीब 20 लाख महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा। योजना लॉन्च करते हुए नड्डा ने कहा- मैं सीएम रेखा गुप्ता और अन्य लोगों को बधाई देता हूं कि दिल्ली में इस योजना को लागू करने के लिए 5100 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। योजना तुरंत शुरू की जाएगी। नड्डा ने कहा कि दिल्ली की जीत महिलाओं के समर्थन के बिना संभव नहीं थी।

रेखा गुप्ता बोलीं-पिछली सरकारों ने कुछ नहीं किया

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकारों ने महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं किया, लेकिन हम आपकी अपेक्षाओं को पूरा करके दिखाएंगे। दिल्ली में बहनों से किया वादा पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं के सम्मान की अनदेखी की गई, लेकिन मोदी सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी ने इस बात को समझा कि देश की तरक्की सिर्फ एक वर्ग से नहीं होने वाली। इसका रास्ता महिलाओं की तरक्की से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जिस एजेंडा को महिलाओं के सम्मान के लिए देश में चला रहे हैं उसी तरह से दिल्ली में भी बहनों को सशक्त करने के लिए उनके स्वास्थ्य, उनकी शिक्षा, उनकी सुरक्षा और उनकी समृद्धि के लिए हर वो काम किया जाएगा, जिसका वादा हमने किया था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।

एशियन गेम्स में भारत ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया, दीपिका ने 8 गोल किए

एशियन गेम्स में भारत ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया। दीपिका ने आठ गोल कर टीम को जीत दिलाई।

MP में मानसून के आखिरी दौर में फिर बारिश की संभावना, जानें हालात

मध्य प्रदेश में मानसून के आखिरी दौर में फिर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।