शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे का भाजपा और संघ पर हमला, कहा-भाजपा का हिंदुत्व फर्जी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर भाजपा और संघ पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा के हिंदुत्व को फर्जी करार दिया। ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी निशाना साधा।

उद्धव ठाकरे ने रविवार को उत्तर–पूर्व मुंबई में आयोजित संकल्प शिविर में क्रिकेट मैच का जिक्र करते हुए कहा कि वे बांग्लादेश, पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलें और हमें हिंदू धर्म सिखाएं। उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के विचारों को मानने वाले लोग दुबई गए थे। वे भारत–पाकिस्तान मैच देख रहे थे। वे फोटो ले रहे थे। पाकिस्तानी खिलाड़ी पास में बैठे थे। क्या वे लोग हमें हिंदू धर्म सिखाएंगे? अगर उद्धव ठाकरे या आदित्य ठाकरे दुबई गए होते तो हंगामा मच जाता। उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख का रुख था कि पाकिस्तान के साथ तब तक मैच नहीं खेला जाना चाहिए जब तक वह अपने देश के प्रति अच्छा रुख नहीं अपनाता। उद्धव ने कहा कि भाजपा का हिंदुत्व फर्जी है। देश उन लोगों के हाथ में चला गया है, जिनका आजादी की लड़ाई से कोई लेना–देना नहीं है। उन्हें आजादी की कीमत क्या पता होगी।

उद्धव ठाकरे ने संघ प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मुझसे पूछते हैं, डुबकी लगाने नहीं गए। मैंने मोहन भागवत से कहा कि मैं वहां जाऊंगा और डुबकी लगाऊंगा, लेकिन वे नहीं गए, इसलिए मैं भी नहीं गया। फडणवीस पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं उद्धव ठाकरे नहीं हूं, अरे आप नहीं हो सकते, काम को मजबूती से खत्म करने के लिए उद्धव ठाकरे की जरूरत है। अगर इतना ही है तो कल किसानों की कर्जमाफी की घोषणा कर दीजिए। मां–बहनों को 2100 रुपये देने की घोषणा करें। मैंने कौन सा काम टाल दिया?

ठाकरे ने कहा कि राज्य को जीत को लाऊंगा

ठाकरे ने कहा कि शिवसेना प्रमुख ने कहा था कि महाराष्ट्र में मैं मराठी हूं, देश में मैं हिंदू हूं. यह हमारी परिभाषा है, लेकिन आज तुम इसे मिटा रहे हो। हम चाहते हैं बीजेपी मुक्त राम। मैं हार नहीं मानूंगा और मैं राज्य को जीत के लाऊंगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं हर जिले में शिवाजी महाराज की मूर्ति का निर्माण करूंगा। हम तो जयश्री राम बोलेंगे लेकिन आप से भी कहलवाएंगे जय शिवाजी। अब तो तुम भगवान के नाम पर झगड़ने लगे हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुधांशु त्रिवेदी बोले- राहुल गांधी की राजनीतिक समझ है बिल्कुल शून्य

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी की राजनीतिक समझ को शून्य बताया और चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया।

दिविना धूपर ने ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में जीते दो खिताब, बढ़ाया इंदौर का गौरव

इंदौर की युवा टेनिस खिलाड़ी दिविना धूपर ने अजमेर में ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-12 और अंडर-14 में खिताब जीते। उनके इस प्रदर्शन से मध्यप्रदेश टेनिस जगत में खुशी है।

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर का पहला खौफनाक लुक जारी

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर का खौफनाक लुक सामने आया है। यह लुक उनकी भूमिका की गंभीरता को दर्शाता है।

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले, हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते दिए

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले हैं। हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा अवधि गणना के मामले में सरकार को 4 हफ्ते का समय दिया है।

देश की राजनीति में भूचाल, राहुल गांधी ने संविधान पर किया बड़ा बयान

राहुल गांधी ने वोट चोरी को संविधान पर हमला बताया और चुनाव आयोग व बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। संविधान पर बड़ा बयान देश की राजनीति में भूचाल लाया।

महाराष्ट्र में सूखे के हालात, उद्धव ठाकरे ने की विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग

महाराष्ट्र में सूखे की गंभीर स्थिति पर उद्धव ठाकरे ने विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने किसानों के लिए कर्ज माफी और पारदर्शिता की भी अपील की।

चौड़ाई कांड के बाद खफा हैं मंत्री विजयवर्गीय, पौधारोपण कार्यक्रम में कहा-मैं इंदौर की मीडिया से बात नहीं करूंगा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिला पार्षद विवाद के बाद मीडिया से दूरी बनाई है। पौधारोपण कार्यक्रम में उन्होंने लिखित भाषण पढ़ा और मीडिया से बात न करने की बात कही।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 1247 अंक टूटा, निफ्टी 23100 के नीचे बंद

शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 1247 अंक टूट गया और निफ्टी 23100 के नीचे बंद हुआ। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और तेल कीमतों में वृद्धि मुख्य कारण रहे।

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया है। यह सुरक्षा कारणों से 25-26 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा।

रतलाम में सूखे का संकट: 35 इंच की जगह सिर्फ 23 इंच बारिश हुई

रतलाम में सूखे का संकट गहराया है क्योंकि इस साल सिर्फ 23 इंच बारिश हुई है। धोलावड़ बांध से सिंचाई के लिए पानी रोक दिया गया है।