पंजाब के मोगा में शिवसेना के जिला प्रधान मंगत राय की गोली मारकर हत्या, तीन बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ की फायरिंग

Date:

मोगा। पंजाब के मोगा में शिवसेना के जिला प्रधान मंगत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगत राय पर गुरुवार रात 10 बजे हमला किया गया था। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के मोगा जिले में गुरुवार को बगियाना बस्ती और स्टेडियम रोड पर तीन अज्ञात बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में शिव सेना शिंदे के प्रधान मंगत राय मंगा की मौत हो गई है, जबकि सैलून मालिक और एक बच्चा घायल हो गया। इस वारदात के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी और घायल सैलून मालिक दविंदर सिंह ने बताया कि तीन युवक उसके सैलून में आए और बाल कटवाने के बहाने कुर्सी पर बैठ गए। जैसे ही वह उनकी ओर बढ़ा, अचानक उन्होंने उसकी टांग में गोली मार दी और वहां से भागने लगे। इसी दौरान, एक बच्चा थॉमस, जो दूध लेने के लिए घर से निकला था, हमलावरों के निशाने पर गया। हमलावरों ने बच्चे पर भी फायर किया, लेकिन गोली उसे छूकर निकल गई। हमलावरों ने सैलून से निकलने के बाद स्टेडियम रोड पर पहुंचे शिव सेना शिंदे के प्रधान मंगत राय मंगा पर गोलियां चला दीं।

डीएसपी सिटी रविंदर सिंह ने बताया कि यह हमला आपसी रंजिश का नतीजा है। कुछ दिनों पहले दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसके चलते यह गोलीबारी की गई। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों की पहचान की जा रही है।

दूध लेने गए थे मंगत राय

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि मंगत राय पर अज्ञात हमलावरों ने उस समय हमला किया जब वह रात में दस बजे दूध लेने गए थे। पुलिस की जांच में पता चला है कि तीन हमलावरों ने उनपर ताबड़ तोड़ फायरिंग की और बाद में मौके से फरार हो गए। स्थानीय पुलिस उन्हें लेकर पास के अस्पताल पहुंची. जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related