पीएम मोदी ने पॉडकास्ट में पाकिस्तान पर साधा निशाना, कहा-किसी भी आतंकी हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े होते हैं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। मशहूर पॉडकास्टर और एआई रिसर्चर लेक्स फ्रिडमैन को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा है। मोदी ने कहा कि कहीं भी आतंकी हमले होते हैं तो उसके तार पाकिस्तान से जुड़ते हैं। उम्मीद है पाकिस्तान को अक्ल आएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत शांति के लिए प्रतिबद्ध है। ओसामा बिन लादेन ने पाकिस्तान में शरण ली। पाकिस्तान की जड़ में आतंकवाद है। पाकिस्तान ने भारत से संघर्ष का रास्ता चुना है। पॉडकास्ट में पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में भी काफी चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे ट्रंप ने उनकी दोस्ती गहरी हो गई. पीएम मोदी ने 2019 के अमेरिकी दौरे को याद करते हुए कहा कि हाउडी मोदी कार्यक्रम जब मैं मंच पर बोल रहा था तो ट्रंप मुझे सुन रहे थे। भाषण खत्म करके जब मैं उनके पास गया और कहा कि हम साथ में स्टेडियम का चक्कर लगाते हैं तो वह तुरंत तैयार हो गए और मेरे साथ चल पड़े। ऐसा करना आसान नहीं था, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर कई प्रोटोकॉल होते हैं। इस समय मैंने समझा कि ट्रंप में खुद निर्णय लेने की क्षमता है। मैं भारत फर्स्ट वाला हूं वो अमेरिका फर्स्ट वाले हैं।

भारत-चीन संबंध पर भी खुलकर बोले

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और चीन का संबंध आज का नहीं है। दोनों पुरातन संस्कृति हैं। मॉडर्न वर्ल्ड में भी हम लोगों की भूमिका है। इतिहास को देखें तो भारत और चीन सदियों तक एक–दूसरे से सीखते रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पहले के सदियों में हमारे और चीन के बीच संघर्ष का कोई इतिहास नहीं मिलता है। हमेशा हम दोनों देश एक–दूसरे से सीखते रहते थे। पीएम मोदी ने कहा कि चीन के साथ हमारा सीमा विवाद चलता रहता है। साल 2020 में सीमा पर जो घटनाएं घटी, उस वजह से हमारे बीच दूरियां बढ़ गई। अभी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मेरी मुलाकात हुई। उसके बाद से सीमा पर की स्थिति में सुधार हो चुका है।

गोधरा एक अकल्पनीय त्रासदी

पीएम मोदी ने गोधरा ट्रेन की घटना को अकल्पनीय त्रासदी करार दिया और इसे 2002 के गुजरात दंगों के लिए चिंगारी का बिंदु बताया। पीएम मोदी ने कहा कि उस वक्त केंद्र में विपक्ष की सरकार थी। उन्होंने हमारे खिलाफ इन झूठे मामलों में हमें सजा दिलाने की पूरी कोशिश की। पीएम मोदी ने कहा, उनके प्रयासों के बावजूद, न्यायपालिका ने पूरे घटनाक्रम का विस्तार से विश्लेषण किया?। आरोपियों को सजा मिल चुकी है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी, राजकुमार ब्रिज के पास कूदे

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी राजकुमार ब्रिज के पास कूदे। पुलिस ने एमजी रोड थाने में FIR दर्ज कर मामला दर्ज किया।

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस होंगे पूरी तरह ऑनलाइन, ऑफलाइन बंद

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। ऑफलाइन आवेदन बंद कर दिए जाएंगे। NDAL-ALIS पोर्टल से आवेदन जरूरी होगा।

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से शुरू होगा पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव शुरू हो रहा है। यह आयोजन नवरात्रि के दौरान शाम 7 बजे से सक्खर पैलेस में होगा।

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला, 5-6 फ्लैट खरीदे

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने फिरोज खान के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 5-6 फ्लैट जब्त किए।

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।