लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में शानदार बढ़त, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,000 के पार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। इस सप्ताह लगातार चौथे दिन यानी आज गुरुवार को शेयर बाजार में शानदार बढ़त दिखाई दे रही है। सेंसेक्स करीब 500 अंक की तेजी के साथ 75,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 23,050 के स्तर पर दिखाई दे रहा है।

आज प्री–ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स 468.06 अंकों की तेजी (0.62%) के साथ 75,917.11 पर और निफ्टी 50 के 129.00 अंकों की तेजी (0.56%) की साथ 23,036.60 पर था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट देखने को मिल रही है। आईटी, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं एफएमसीजी और फार्मा शेयर्स नीचे जाकर कारोबार कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बुधवार यानी 19 मार्च को बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 147 अंक ऊपर 75,449 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 73 अंक की तेजी रही, ये 22,907 के स्तर पर बंद हुआ। उल्लेखनीय है कि भारतीय बाजार की इस तेजी के पीछे अमेरिकी केंद्रीय बैंक का ब्याज दरों पर नरम रुख है। फेड ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, लेकिन 2025 में दो कटौती के संकेत दिए हैं, जिससे दुनिया भर के बाजारों में पॉजिटिव माहौल बना। इस फैसले का असर एशियाई बाजारों पर भी पड़ा, जहां शुरुआती कारोबार में मजबूती देखने को मिली।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में प्लास्टिक उद्योग की नई दिशा, कचरे से बने उत्पादों का बढ़ता ट्रेंड

इंदौर में प्लास्टिक उद्योग की नई दिशा के तहत कचरे से बने उत्पादों का ट्रेंड बढ़ा है। एक्सपो और गांवों में रीसाइक्लिंग से इको-फ्रेंडली उत्पाद तैयार हो रहे हैं।

भोपाल मास्टर प्लान: 51 किमी कॉरिडोर होगा 500 मीटर चौड़ा, विकास को मिलेगी रफ्तार

भोपाल मास्टर प्लान-2047 के तहत 51 किमी ग्रोथ कॉरिडोर 500 मीटर चौड़ा होगा। 20,000 करोड़ की लागत, 3,000 हेक्टेयर भूमि और 45 लाख आबादी लक्ष्य।

एलिवेटेड कॉरिडोर का चौथा हिस्सा शिवाजी वाटिका से गीता भवन तक शुरू होगा

इंदौर में एलिवेटेड कॉरिडोर का चौथा हिस्सा शिवाजी वाटिका से गीता भवन तक शुरू होगा। रोटरी और रैंप की योजना बनाई गई है।

भोपाल में सेना दिवस पर 4000 से अधिक जवानों के साथ टैंक और ड्रोन शो

भोपाल में सेना दिवस परेड के दौरान 4000 से अधिक जवान, टैंक और एयर शो का प्रदर्शन होगा। आयोजन 15 जनवरी को बीएचईएल क्षेत्र में होगा।

पश्चिम रेलवे ने बढ़ाई रतलाम मंडल से गुजरने वाली 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि, दिसंबर 2026 तक जारी

रतलाम मंडल से गुजरने वाली 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि दिसंबर 2026 तक बढ़ी। यात्रियों को अब सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी।

इंदौर का मौसम: दिन-रात तापमान का अंतर घटेगा, ठंड बढ़ेगी

इंदौर में दिन-रात तापमान का अंतर घटने से ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पारा और गिरने की संभावना है।

भोपाल एयरपोर्ट पर शिवराज की सुरक्षा में हुई थी बड़ी चूक, बिना सूचना फ्लाइट व सीट बदली

भोपाल एयरपोर्ट सुरक्षा चूक के चलते मंत्री शिवराज सिंह चौहान को फ्लाइट में सीट बदलने से असुविधा हुई। प्रोटोकॉल उल्लंघन की शिकायत की गई।

सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन : देवास के DIC महाप्रबंधक डावर सस्पेंड, ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना

देवास के महाप्रबंधक सस्पेंड: सीएम मोहन यादव ने जनसमस्याओं में लापरवाही पर DIC प्रमुख को हटाया, नल-जल योजना में ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना लगाया।

आईपीएल 2027 में रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान

रोहित शर्मा फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे। आईपीएल 2027 में टीम की कमान उनके हाथों में होगी।

ये सिरदर्द मोल लिया : सूरज बड़जात्या के प्रेम की वीगन दुकान का पुराना सामान!

सूरज बड़जात्या की नई फिल्म में पुराने प्रेम और पारिवारिक रस्मों का दोहराव है। फिल्म में सामाजिक मुद्दों की गहराई कम और संवाद उपदेशात्मक हैं।