0:00
0:00 left
बिहार में राष्ट्रगान अपमान विवाद पर सियासी घमासान
बिहार में राष्ट्रगान के अपमान के सवाल पर सियासी हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वीडियो साझा कर उन पर निशाना साधा। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने विधान मंडल में विरोध प्रदर्शन किया।अब लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा है। रोहिणी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नीतीश कुमार द्वारा राष्ट्रगान का अपमान किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं की चुप्पी उनके राष्ट्रवाद के झूठे दावों को उजागर करती है। उन्होंने कहा, “भाजपा और उसके गठबंधन के साथियों के चाल-चरित्र, कथनी-करनी में साफ दोहरापन नजर आता है।”
रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि “छोटी-छोटी बातों पर तुरंत ट्वीट करने वाले और खुद को सबसे बड़ा राष्ट्रवादी बताने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुद्दे पर अब तक चुप्पी क्यों साध रखी है? उन्हें इस पर जवाब देना चाहिए।”वहीं, तेजस्वी यादव ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, “चाचा जी, आपको याद दिला दूं कि आप एक बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। यदि कुछ सेकंड के लिए भी आप मानसिक और शारीरिक रूप से अस्थिर हैं, तो यह प्रदेश के लिए अति चिंताजनक है।” तेजस्वी ने आरोप लगाया कि “सत्ता में बने रहने के लिए यह लोग न केवल राष्ट्रगान बल्कि देश के मान-सम्मान, अखंडता और संप्रभुता तक को दांव पर लगाने को तैयार हैं।”
👉 यह भी पढ़ें:
- चौड़ाई कांड के बाद खफा हैं मंत्री विजयवर्गीय, पौधारोपण कार्यक्रम में कहा-मैं इंदौर की मीडिया से बात नहीं करूंगा
- मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…
- मंत्री विजयवर्गीय मीठा नहीं खाते, रक्षाबंधन पर मिठाई लेकर मत पहुंच जाना!
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- कंगना रनौत का तीखा पलटवार: ‘पहले मेरे 1% बराबर सफलता हासिल करो, फिर ज्ञान देना!’



