बिहार के मोतिहारी में लालू यादव ने भरी हुंकार, कहा-तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनने से नहीं रोक सकता कोई माई का लाल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। बिहार में इसी साल चुनाव होना है। सभी दल तैयारी में जुट गए हैं। राजद प्रमुख लालू यादव के बयानों का सिलसिला भी इन दिनों बढ़ गया है। रविवार को लालू यादव मोतिहारी में थे। इस दौरान उन्होंने जमकर हुकार भरी। लालू ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई माई का लाल नहीं रोक सकता। सत्ता पक्ष चाहे जितनी भी बातें करे, जनता अब बदलाव चाहती है और वह बदलाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आएगा।

राजद सुप्रीमो मोतिहारी के कल्याणपुर से विधायक मनोज कुमार यादव के पिता दिवंगत कामरेड यमुना यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने कोटवा प्रखंड के जसौली जमुनिया गांव पहुंचे थे। लालू यादव ने लोगों से अपील कहा कि वे गांव–गांव जाकर तेजस्वी यादव की योजनाओं का प्रचार करें और महागठबंधन के प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताएं। सभा में लालू यादव ने तेजस्वी यादव द्वारा प्रस्तावित माई बहिन मान योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि यह योजना जनता के दिलों में उतर चुकी है और अब इसकी गूंज हर गांव–हर टोले तक पहुंचनी चाहिए। लालू ने सत्ता पक्ष पर भी जमकर किए। उन्होंने कहा कि जो भी अलबली बातें कर रहे हैं, जनता उन पर ध्यान न दे। अब समय बदलाव का है और बिहार की जनता बदलाव चाहती है, जो तेजस्वी यादव के रूप में मिलेगा।

इससे पहले भी कर चुके हैं तेजस्वी की मार्केटिंग

लालू यादव इन दिनों लगातार अपने बेटे तेजस्वी यादव की सीएम फेस के रूप में मार्केटिंग कर रहे हैं। इससे पहले भी बिहार के नालंदा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा कि था कि हम लोग जो बोलते हैं, वो करते हैं। हर हाल में हम लोग मिलकर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में आरजेडी की सरकार आती है तो महिलाओं के बैंक अकाउंट में 2500 रुपए डालेंगे। साथ ही लोगों को फ्री बिजली भी दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।