अवैध खनन को लेकर नेता प्रतिपक्ष सिंघार का सरकार पर वार, कहा-ड्राइवर ने कबूला मंत्री के बेटे के कहने पर चला रहा था ट्रक

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने रेत के अवैध खनन को लेकर सरकार पर जमकर हमला किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मध्यप्रदेश में अवैध खनन अपने चरम पर है। मुरैना में वन विभाग ने आधी रात को चंबल नदी से रेत लेकर जा रहे ट्रक को पकड़ा, जो मंत्री एदल सिंह कंसाना के बेटे बंकू भैया के प्लांट पर जा रहा था। ट्रक ड्राइवर ने खुद कबूला कि वह कई दिनों से यह अवैध काम कर रहा है और मंत्री जी के बेटे के कहने पर ट्रक चला रहा था। ये रेत माफिया अवैध कामों को करने के साथ कई गंभीर घटनाओं को भी अंजाम देते हैं।

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि शहडोल में मई 2024 में एक दुखद घटना के तहत सहायक उप–निरीक्षक (एएसआई) महेंद्र बागरी को रेत से भरे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। शहडोल में ही नवंबर 2023 में एक और घटना हुई थी जिसमें पटवारी प्रशन्न सिंह को भी रेत माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला था। शाजापुर में 2023 में एक महिला खनन निरीक्षक और होमगार्ड्स पर हमला हुआ था। माफिया ने उनके साथ मारपीट की थी। इनसे पता चलता है कि रेत माफिया को किसी का खौफ नहीं है। भाजपा सरकार के संरक्षण में रेत माफिया बेखौफ चंबल नदी को लूट रहे हैं। सवाल यह है। क्या इस मामले में कोई कार्रवाई होगी?

👉 यह भी पढ़ें:

पन्ना जिले के सरपंचों के इस्तीफे पर सवाल

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने एक अन्य ट्वीट में पन्ना जिले के सरपंचों के इस्तीफे पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के संसदीय क्षेत्र पन्ना जिले के 60 सरपंचों ने मनरेगा में कम मजदूरी का आरोप लगाते हुए भाजपा से इस्तीफा दे दिया। पन्ना सरपंच संघ ने अपने इस्तीफे में इसके अलावा भी जो आरोप लगाए, वे काफी गंभीर हैं। उन्होंने साफ कहा कि मनरेगा में मजदूरी बहुत कम है और वह भी समय पर नहीं मिलती, इसलिए मजदूर वर्ग पलायन को मजबूर हो रहा। कांग्रेस ने अपनी योजना मनरेगा के जरिए ग्रामीण इलाक़ों में मजदूरों को काम देकर उनका पलायन रोका था, भाजपा इसे फेल करने में लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स। मुंबई से भाग रहे आरोपियों को ट्रेन में पकड़ा गया।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, ASI गिरफ्तार

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न की घटना में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 अक्टूबर को केस दर्ज किया।

नेहा बोरा दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची, दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस पर दायर की याचिका

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने नोटिस को रद्द करने और रोक लगाने की मांग की है।

MP खाद टोकन 2026: कटौती कब और कैसे होगी, जानिए पूरी प्रक्रिया

MP खाद टोकन 2026 प्रक्रिया में खाद कटौती कब और कैसे होगी, इसकी पूरी जानकारी। किसान अब ऑनलाइन टोकन से खाद प्राप्त कर सकेंगे।