मुंबई। भाजपा द्वारा ईद के मौके पर सौगात-ए-मोदी किट बांटने पर शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। राऊत ने कहा कि जब चुनाव आता है तो उनकी भाषा अलग होती है कि देश में मुसलमान नहीं रहने चाहिए, लेकिन अब जब बिहार का चुनाव आने लगा और इंटरनेशनल प्रेशर बढ़ गया है तो मोदी मुसलमानों के भी मित्र बनने की कोशिश कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि ईद के पाक पर्व पर देश की मोदी सरकार मुस्लिम समुदाय के करीब 40 लाख परिवारों को ईदी दे रही है। ईदी के तौर पर लोगों के घर–घर तक सौगात–ए–मोदी किट पहुंचाई जा रही है। आज 30 मार्च को हिन्दू नव वर्ष पर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा कि आज हिन्दू नव वर्ष है और महाराष्ट्र में मराठी नव वर्ष है। यह बहुत पवित्र दिवस है। हर जगह शोभा यात्रा निकल रही है। कल ईद है। पीएम मोदी ने लगभग 40 लाख मुस्लिम भाइयों को ईद की सौगात उनके घर–घर तक पहुंचाई है। अपने कार्यकर्ताओं को काम दिया है कि मस्जिदों में जाओ और मुस्लिम मोहल्लों में जाओ, उनको गले लगाओ। संजय राउत ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा किउन्हें अचानक क्या हो गया मालूम है? जब चुनाव आता है तो उनकी भाषा अलग होती है कि देश के मुसलमान नहीं रहने चाहिए, लेकिन अब जब बिहार का चुनाव आने लगा और इंटरनेशनल प्रेशर बढ़ गया है तो मोदी मुसलमानों के भी मित्र बनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये सब एक ढोंग है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Sanjay Raut का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला, कहा-मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं
- Ram Mandir Donation Row: संजय राउत का BJP पर बड़ा हमला, ‘महमूद गजनवी जैसी लूट’ वाले बयान से गरमाई राजनीति
- Maharashtra Politics Shocker: महाराष्ट्र की राजनीति में ’50 करोड़ डील’ का धमाका! महुआ मोइत्रा और संजय राउत के दावों से मचा बवाल, क्या टूटने वाली है UBT?
- सुवेंदु अधिकारी के सीएम बनने पर बोले संजय राउत-भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा
- गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने पर संजय राउत का केंद्र पर निशाना, कहा-चुनाव खत्म हो गया, अब सब महंगा होगा
- संजय राउत का खड़गे को समर्थन, पॉलिटिकल टेररिज्म का किया जिक्र
भागवत से बात करने आए नागपुर
पीएम मोदी के दौरा पर राउत ने कहा-अच्छा है। उन्हें प्रधानमंत्री बने 10 साल से ज्यादा हो गए, लेकिन वह मुख्यालय में नहीं गए, लेकिन लोकसभा में संघ के कार्यकर्ता सक्रिय रहे, महाराष्ट्र में इसका परिणाम भी दिखा। इसलिए पीएम मोदी मोहन भागवत से बात करने के लिए जा रहे होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन पर संजय राउत ने कहा कि अभी तक अध्यक्ष का चयन हो जाना चाहिए था, लेकिन यह उनका अंदरूनी मामला है।



