सौरभ शर्मा की जमानत पर कांग्रेस का तंज, मुकेश नायक ने कहा-भंग कर देना चाहिए लोकायुक्त संगठन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। आरटीओ के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा को मंगलवार को लोकायुक्त वाले मामले में जमानत मिल गई थी। कोर्ट ने 60 दिन बाद भी चालान नहीं पेश करने पर आपत्ति भी उठाई थी। इसके बाद बुधवार को कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि लोकायुक्त जैसी संस्था आज पहरेदार नहीं बल्कि भ्रष्टाचार में भागीदार हो गई है। लोकायुक्त को भंग कर देना चाहिए।

मुकेश नायक ने कहा कि सौरभ शर्मा की जमानत लोकायुक्त, मध्य प्रदेश की पुलिस और सरकार के साथ जितनी भी जांच एजेंसियां हैं उनके लिए काला धब्बा है। इतिहास में उनकी बेईमानी और निर्लज्जता को याद किया जाएगा। लोकायुक्त ने 60 दिन तक चालान पेश नहीं किया और यह सिद्ध कर दिया कि लोकायुक्त पहरेदार नहीं बल्कि हिस्सेदार है। मुकेश नायक ने कहा 11 करोड़ रुपया और 52 किलो सोना सड़कों पर पड़ा मिल रहा है। 22 साल से मध्य प्रदेश में काम कर रही यह सरकार इतनी भी सक्षम नहीं है कि वो यह बता सके कि यह सोना किसका है? मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की कार्य प्रणाली की जितनी भी आलोचना की जाए कम है।

👉 यह भी पढ़ें:

576 मामले लोकायुक्त ने ठंडे बस्ते में डाले

नायक ने कहा कि मध्य प्रदेश में आर्थिक अपराधों के 576 ऐसे मामले हैं जिनमें लोकायुक्त ने जांच की और उन्हें ठंडे बस्ते में डाल दिया। इन मामलों में सरकार ने केस चलाने की अनुमति ही नहीं दी। सौरभ शर्मा की जमानत ने पूरे सिस्टम को हिला कर रख दिया। एक तरफ विपक्षी पार्टियों के नेता यहां तक कि मुख्यमंत्री की जमानतों के लाले पड़ जाते हैं। दिल्ली के एक मंत्री की 2 साल तक जमानत नहीं हुई। उपमुख्यमंत्री की 6 महीने तक जमानत नहीं हुई। और सौरभ शर्मा एक सिपाही की 60 दिन में जमानत हो जाती है। जो रंगे हाथों पकड़ा गया था। मध्य प्रदेश के इतिहास में आज तक ऐसी सरकार नहीं बनी। जैसी वर्तमान में चल रही है जो इतनी निर्भीकता, निर्लज्जता से खुलेआम भ्रष्टाचार कर रही है।

60 दिन तक क्यों पेश नहीं हुआ चालान

मुकेश नायक ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश की सरकार से यह पूछना चाहता हूं 60 दिन तक चालान पेश करने का क्या कारण है? ऐसी क्या मजबूरी थी कि 60 दिन तक आपने चालान पेश नहीं किया और इतने बड़े आर्थिक अपराधी की जमानत हो गई? बारबार लोकायुक्त की नाकामी के बाद हम ऐसी संस्था जो पहरेदार होकर हिस्सेदारी हो गई है। उसे हम क्यों ढ़ोना चाहते हैं? मैं पक्ष और विपक्ष, प्रदेश सरकार, मध्य प्रदेश के राज्यपाल से अपील करना चाहता हूं कि ऐसी संस्था का क्या औचित्य है जो पहरेदार नहीं, हिस्सेदार है। ऐसी संस्था को भंग कर देना चाहिए। ऐसी संस्था भ्रष्टाचार को रोकने के बजाय उसको प्रमोट कर रही है। और उसमें शामिल हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। यह खोज महानदी बेसिन में समुद्र मंथन अभियान की पहली बड़ी सफलता है।

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा, कई देशों की निर्भरता बढ़ी

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा है, जिससे कई देशों की भारत पर निर्भरता बढ़ गई है। अगस्त 2026 में निर्यात 63.27% बढ़ा।

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी में शामिल

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होने जा रहे हैं। यह कदम पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करेगा।

दिल्ली हाई कोर्ट: भारत में मजदूरों को मिलता है सबसे कम वेतन, नहीं होती कद्र

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि भारत में मजदूरों को सबसे कम वेतन और सम्मान नहीं मिलता। शारीरिक श्रम की कद्र समाज में नहीं होती।

बिजनौर की नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं का दावा, हनुमान चालीसा पर विवाद

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं के दावे से विवाद उत्पन्न। हनुमान चालीसा पाठ पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, श्रीलंका को 147 रनों से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया।

सरकार ने तैयार किया विकसित भारत 2047 का रोड मैप, चिंतन शिविर 23-24 सितंबर को

सरकार ने विकसित भारत 2047 के लिए रोड मैप तैयार किया है। 23-24 सितंबर को दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित होगा। इसमें योजना समीक्षा और सुधारों पर चर्चा होगी।

इंदौर मेट्रो का एक और कदम, टीबीएम ‘नर्मदा’ ने प्रारंभ किया टनल निर्माण

इंदौर मेट्रो ने TBM 'नर्मदा' के साथ भूमिगत टनल निर्माण की शुरुआत की। EPB तकनीक और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संजीव बालियान का राहुल गांधी पर तंज, कहा-देश में एक नया कॉमेडियन आया है

मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान ने कहा कि राहुल गांधी से नहीं, कपिल शर्मा से खतरा है। उनके इस तंज ने राजनीतिक माहौल गरमाया है।

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, कप्तान अय्यर ने पिच को बताया बेहद मुश्किल

भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में जापान को 2 रन से हराया। कप्तान अय्यर ने पिच को बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताया।