पटना। बिहार की राजधानी पटना में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया कुमार द्वारा निकाली गई पलायन रोको-नौकरी दो यात्रा के दौरान बवाल मच गया। जब कन्हैया कुमार के साथ कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव करने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प भी हुई।
उल्लेखनीय है कि कन्हैया कुमार पिछले 26 दिनों से पलायन रोको-नौकरी दो यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा के तहत वह अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बिहार के अलग-अलग जिलों में पहुंच रहे हैं। आज उनकी पदयात्रा पटना पहुंची थी। इस दौरान सभी कार्यकर्ता सीएम नीतीश कुमार के आवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे, तभी पुलिस ने सभी को राजपुर पुल पर ही रोक दिया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां भांजीं और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। कन्हैया कुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। युवा कांग्रेस कर राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब व युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास भी हिरासत में लिए गए हैं। कन्हैया कुमार की इस यात्रा में हर दिन बड़े कांग्रेस नेता शामिल हो रहे हैं। पिछले दिनों बेगूसराय में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहुंचे थे। पटना में आज सचिन पायलट इस पद यात्रा में शामिल हुए हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- सिर्फ मीडिया में बयान देने से कुछ नहीं होगा उमंग सिंघारजी, विपक्ष का धर्म निभाइए, मैदान में जाइए
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- भाजपा इंदौर की नगर कार्यसमिति घोषित, कांग्रेस से आए कई नेताओं को स्थान
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’



